..................... कंगना रनौत ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ | Kangana Ranaut praises Kartik Aaryan, compared him to Akshay Kumar - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने की कार्तिक आर्यन की जबरदस्त तारीफ, अक्षय कुमार से कर दी तुलना

By Staff

बॉलीवुड के युवा कलाकारों में कार्तिक आर्यन का नाम आजकल बेहद चर्चित है। बैक टू बैक हिट फिल्मों के साथ कार्तिक ने फिल्म इंडस्ट्री में इतने कम समय में अपनी अहम जगह बनाई है। इस अभिनेता का अपना एक चार्म है, एक जुदा स्टाइल है, जो सभी को भाता है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि हर कोई हार्टथ्रोब की प्रशंसा करता है और अब इस फेहरिस्त में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का नाम भी जुड़ गया है।

कंगना रनौत ने हाल में एक बातचीत के दौरान इंडस्ट्री में मौजूद असली प्रतिभा के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कार्तिक आर्यन का नाम लिया। कंगना ने इस लाइव चर्चा में कार्तिक की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा "टैलेंटेड लोग, जैसे प्यार का पंचनामा के एक्टर कार्तिक आर्यन, मैंने उनकी फिल्में देखी नहीं हैं लेकिन वे बेहद प्रतिभावान हैं।

Kartik Aaryan

कंगना ने आगे कहा- जैसे कि अक्षय कुमार खिलाडी थे, उनका अपना चार्म है, उन्हें आमिर खान होने की जरूरत नहीं थी, वे अक्षय कुमार बने रहे और अब यह उनकी विरासत है। लोगों को अपने व्यक्तित्व को बरकरार रखना चाहिए। जैसे कि अगर कोई कार्तिक आर्यन की नकल करना चाहे तो नहीं कर सकता, है न? या गोविंदा की भी नक़ल नहीं कर सकता क्योंकि वे असली प्रतिभा के धनी हैं और मुझे ऐसे ओरिजिनल टैलेंट पसंद हैं."

देखा जाए तो कार्तिक आर्यन और क्वीन कंगना रनौत ने इंडस्ट्री में बाहर से आकर अपनी एक खास जगह बनायी है। इनका कोई गॉडफादर नहीं था। कार्तिक नयी पीढ़ी के ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी मेहनत और लगन से सभी का दिल जीत रहे हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण ने भी कार्तिक की तारीफ की थी और कहा था कि नए एक्टर्स में कार्तिक की एनर्जी मुझे बहुत पसंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X