..................... Kangana Ranaut praised Yogi on Asad's encounter - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut: असद के एनकाउंटर पर कंगना ने योगी के लिए लिखा, 'मेरे योगी भैया जैसा कोई नहीं...'

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना हमेशा ही अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है, हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। हाल ही में एक बार फिर कंगना अपने बयान के वजह से सुर्खियों में आ गई हैं क्योंकि कंगना ने असद के एनकाउंटर पर योगी की तारीफ करते हुए एक नोट लिखा है।

हर कोई जानता है कि कंगना रनौत किसी भी मुद्दे पर अपना रिएक्शन देने से चूकती नहीं हैं, चाहे वो फिल्मों को लेकर हो, राजनीति को लेकर या फिर कानून व्यवस्था को लेकर।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से खुश होकर कंगना ने उन्हें अपना भैया बता दिया। कंगना का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

Kangana Ranaut ने Asad Ahmed Encounter के बाद की CM Yogi Adityanath की तारीफ, Yogi को कहा 'भैया....'

दरअसल, गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल ने लोगों का ध्यान तब खींचा, जब उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और गुलाम, यूपी एसटीएफ ने हाथों मुठभेड़ में मारे गए।

असद अहमद गैंगस्टर अतीक अहमद का बेटा है और पिछले काफी समय से वॉन्टेड भी। इस एनकाउंटर पर कही जश्न मनाया जा रहा है तो कही इसे फेक बताकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

कगंना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सीएम योगी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरे भैया जैसा कोई नहीं, साथ ही नजर ना लगने वाला इमोजी भी लगाया। इसके साथ ही फोटो पर लिखा था- "अगर तुम बुरे हो, तो मैं तुम्हारा बाप हूं"। एक दूसरी स्टोरी में कंगना ने लिखा- "गैंगस्टर वो नहीं होती जैसा फिल्मों में दिखाया जाता है, हथियार रखने वाला हमेशा सिपाही नहीं होता"।

कंगना ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी, आदित्यनाथ के भाषण को देख रहे हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह मोदी का संपादित वीडियो है जो किसी अन्य कार्यक्रम से लिया गया है।

खैर यह पहली बार नहीं है कि कंगना ने योगी के पक्ष में अपनी बात रखी हो, इससे पहले कई बार एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए योगी के लिए ट्वीट भी किए हैं और सोशल मीडिया पर कई बार नोट भी लिखे हैं।

खैर वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनोट ने हाल ही में साउथ के डायरेक्टर के साथ अपनी फिल्म 'चंद्रमुखी' की शूटिंग पूरी कर ली है। उनकी फिल्म इमरजेंसी इसी साल रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X