शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के डेब्यू पर कंगना रनौत ने कह दी ये बात बोलीं- मेकअप और वजन कम करने के अलावा

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut praised shah rukh khan son Aryan khan: बॉलीवुड के किंग खान यानी की शाहरुख खान अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि कुछ समय पहले शाहरुख खान के बेटी सुहाना खान ने द आर्चीज से फिल्मों में डेब्यू किया था। वहीं अब उनके बड़े बेटे आर्यन खान भी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनने जा रहे हैं।

जी हां, आर्यन खान अब बतौर निर्देशक के रूप में फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बन रहे हैं। वहीं अब आर्यन के नए सफर को देख एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है जिसमें वह आर्यन के बारे में कई बातें कहती नजर आ रही हैं।

बता दें कि 19 नवंबर को इस बात की घोषणा की गई है कि वह स्ट्रीमिंग सीरीज से अपने करियर की शुरुआत करेंगे। इस खबर को सुनते ही कंगना रनौत ने आर्यन खान की तारीफ करते हुए कहा कि यह तो बहुत ही अच्छा है कि फिल्मी परिवार के बच्चे सिर्फ मेकअप, वजन कम करके सजने और संवरने और खुद को अभिनेता समझने से कई ज्यादा आगे निकल रहे हैं।

कंगना आगे कहती हैं कि हमें सामूहिक रूप से भारतीय सिनेमा को ऊपर उठाना चाहिए। जिसके पास अवसर और संसाधन है वह आसान रास्ते अपनाते हैं। यह सच है कि कैमरे के पीछे ज्यादा लोगों की जरूरत होती है और आर्यन खान परंपरा के रास्ते से हटकर अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उनके एक लेखक और एक निर्माता के रूप में डेब्यू करता देखने का बेसब्री से इंतजार है।

आपको बता दें कि आर्यन खान की यह फिल्म मल्टी जॉनर फिल्म होने वाली है जो साल 2025 में रिलीज होगी। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X