'देश के पिता नहीं..' गांधी जयंती पर बिगड़े कंगना रनौत के बोल, बीजेपी ने किया किनारा, हो रही हैं ट्रोल!

kangana ranaut

Kangana Ranaut Mahatma Gandhi Controversy- कंगना रनौत को लेकर हर दिन अगर नया विवाद सामने ना आए तो दिन कैसे खत्म हो सकता है। अभी किसानों के मामले में दिए गए बयान पर कंगना रनौत ने अपना बयान वापस लिया था क्योंकि बीजेपी पार्टी ने उनसे इस मामले में किनारा किया था।

ये मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि 2 अक्टूबर यानि गांधी जयंती वाले दिन कंगना रनौत ने महात्मा गांधी पर निशाना साधते हुए उनको राष्ट्रपिता मानने से ही इंकार कर दिया है?

जी हां, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा की थी जिसमें उन्होने लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पोस्ट करते हुए चौकाने वाली बात लिखी थी। कंगना ने लिखा था, ''देश के पिता नहीं बल्कि देश के तो लाल होते हैं। धन्य हैं भारत मां के ये लाल।''

कंगना रनौत ने लाल बहादुर शास्त्री को लेकर ये पोस्ट किया लेकिन साथ ही उन्होने महात्मा गांधी को क्रिटिसाइज भी किया। इसके बाद राजनीति गरमा गई है और कॉंग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कंगना रनौत के इस पोस्ट पर जवाब भी दिया है।

सुप्रिया श्रीनेत का जवाब

इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए सुप्रिया ने लिखा, ''BJP MP कंगना ने महात्मा गांधी की जयंती के दिन यह भद्दा तंज कसा, बापू और शास्त्री जी के बीच में भेदभाव गोडसे उपासक करते हैं। क्या नरेंद्र मोदी अपनी पार्टी की नई गोडसे भक्त को दिल से माफ़ करेंगे? देश के राष्ट्रपिता होते हैं, लाल होते हैं और शहीदे आज़म होते हैं। सबका सम्मान है।''

इसके बाद लोग सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें कर रहे हैं। बता दें कि कंगना रनौत की तरफ से फिलहाल किसी तरह का कोई रिएक्शन इसके बाद नहीं आया है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X