कंगना रनौत ने की करण जौहर की तारीफ!, सिद्धार्थ मल्होत्रा की शेरशाह को बताया बढ़िया फिल्म
कुछ दिन पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस फिल्म शेरशाह रिलीज हुई। इस फिल्म में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए। फिल्म की तमाम सितारों के साथ साथ देशभर ने खूब तारीफ की। अभी तक शेरशाह के चलते सिद्धार्थ मल्होत्रा की जमकर प्रशंसा हो रही है। अब कंगना रनौत ने भी शेरशाह फिल्म पर रिएक्ट किया।
कंगना रनौत ने शेरशाह को बढ़िया फिल्म बतायी और सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत पूरी टीम की जमकर तारीफ की। करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस फिल्म शेरशाह की कंगना ने तारीफ करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। कंगना ने कहा, नेशनल हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा हिमाचल के लड़के थे। जो बहुत पॉपुलर और शानदार सोलजर रहे। उनके साथ जो घटना हुई उसने हिमाचल ही नहीं देशभर को दहला दिया था। उस समय मैं छोटी थी लेकिन मुझे याद है कि कैसे कुछ दिनों तक मैं भी इस दर्द से गुजरी थी।

कंगना ने आगे लिखा सिद्धार्त मल्होत्रा तुमने क्या शानदार ट्रिब्यूट दिया है। बधाई हो पूरी टीम को। इसे निभाना एक बड़ी जिम्मेदारी थी और आप सब शानदार रहे। इससे पहले हाल में ही कमल हासन ने भी जमकर शेरशाह की तारीफ की थी।

करण जौहर और कंगना रनौत
करण जौहर और कंगना रनौत के बीच का विवाद किसी से छुपा नहीं है। कंगना खुलकर करण जौहर के खिलाफ कई बयान दे चुकी हैं। तो वहीं कंगना ही थीं जो नेपोटिज्म को लेकर भी कई दावे कर चुकी हैं।

शेरशाह फिल्म
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म में कैप्टन बिक्रम बत्रा का रोल अदा किया तो वहीं कियारा आडवाणी ने उनकी प्रेमिका डिंपल का। दोनों ही फिल्म में शानदार रहे।

किस पर आधारित है शेरशाह
कारगिल वॉर के हीरो और देश की शान रहे कैप्टन विक्रम बत्रा देश के लिए शहीद हो गए थे। उनकी बहादुरी और जज्बे को लेकर शेरशाह फिल्म बनी।

क्यों रखा फिल्म का नाम शेरशाह
फिल्म का नाम शेरशाह रखा गया। शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा का मिल्ट्री कोड नेम शेरशाह ही था। इसी नाम को लेकर मेकर्स ने फिल्म का नाम शेरशाह रखा और उनके नारे दिल मांगे मोर को भी दिखाया।

लव स्टोरी
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में बनी फिल्म शेरशाह को विशु वर्धन ने डायरेक्ट किया। फिल्म में कारगिल युद्ध से लेकर कैप्टन विक्रम बत्रा की लव स्टोरी को भी दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











