कंगना रनौत ने दिया हिंट - किसी खास से मिलने जा रही हूं, इंटरनेट ढूंढ निकाला कौन है खास

कंगना रनौत ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा - किसी खास से मिलने जा रही हूं। ये तस्वीर, फ्लाईट से शेयर की गई और कंगना ने लिखा कि वो किसी खास से मिलने उदयपुर तक जा रही हैं। बस फिर क्या था, फैन्स ये जानने में लग गए कि आखिर ये खास इंसान कौन है।

हर कई अपने अपने कयास लगा रहा था लेकिन कंगना ने कुछ फैन्स ने ध्यान दिलाया कि उदयपुर में कंगना रनौत की कुलदेवी का मंदिर हैं और वो अपनी कुलदेवी के दर्शन करने जा रही हैं।

kangana-ranaut-posts-a-decked-up-picture-before-meeting-someone-special-in-her-life

दरअसल, 2 अप्रैल को कंगना रनौत की फिल्म थलाईवी का पहला गाना रिलीज़ हो रहा है और 30 अप्रैल को फिल्म रिलीज़ हो रही है। कंगना ने एलान कर दिया है कि वो अपनी इस 100 करोड़ की फिल्म से बॉलीवुड की डूबती नैया पार लगाएंगी। तो ज़ाहिर सी बात है इतने बड़े फैसले में भगवान का साथ तो चाहिए ही।

धार्मिक कंगना

धार्मिक कंगना

गौरतलब है कि कंगना रनौत काफी धार्मिक हैं। अपनी फिल्मों की शूटिंग शुरू होने से पहले या रिलीज़ से पहले कंगना अकसर भगवान के चरणों में सर झुकाने ज़रूर पहुंच जाती हैं।

बनवाया कुलदेवी का मंदिर

बनवाया कुलदेवी का मंदिर

गौरतलब है कि कंगना रनौत हिमाचल में अपने कुलदेवी का मंदिर बनवा चुकी हैं। उनकी इच्छा है कि इस मंदिर को और बड़े स्तर पर बनवा सकें।

मां ने चुन लिया है

मां ने चुन लिया है

इस बारे में बताते हुए कंगना ने एक पोस्ट में लिखा था कि इस काम के लिए मां ने खुद उन्हें चुना है। कंगना ने लिखा - हमारे पूर्वजों ने जो दिया है उसकी तुलना उससे की ही नहीं जा सकती जितना मां हमें देती है। वो बहुत दयालु हैं कि इस छोटे से मंदिर में विराजमान हैं। लेकिन किसी दिन मैं उन्हें उनकी महिमा के हिसाब का मंदिर बनाऊंगी।

गंगा मईया की डुबकी

गंगा मईया की डुबकी

मणिकर्णिका की शूटिंग शुरू करने से पहले, कंगना रनौत काशी पहुंची थीं और यहां उन्होंने गंगा मईया में डुबकी भी लगाई।

सदगुरू की भक्ति में लीन

सदगुरू की भक्ति में लीन

गौरतलब है कि कंगना रनौत सदगुरू की भक्ति में लीन हो चुकी हैं और वो अकसर ही उनके साथ तस्वीरों में नज़र आ जाती हैं।

जन्मदिन पर रूद्राभिषेक

जन्मदिन पर रूद्राभिषेक

कंगना रनौत ने पिछले साल अपने जन्मदिन का स्वागत, रूद्राभिषेक के साथ किया था। कंगना भोले बाबा की भी बहुत बड़ी भक्त हैं।

पहुंची द्वारकाधीष

पहुंची द्वारकाधीष

अपनी फिल्म पंगा की शूटिंग से पहले, कंगना रनौत द्वारकाधीष पहुंची थीं। यहां भी उन्होंने दर्शन करने के बाद अपनी फिल्म शुरू की थी। इस फिल्म के लिए कंगना को हाल ही में नेशनल अवार्ड मिला है।

पहुंची रामेश्वरम धाम

पहुंची रामेश्वरम धाम

थलाईवी बायोपिक की शूटिंग के दौरान, कंगना रनौत रामेश्वरम धाम पहुंची थीं और उन्होंने यहां सुकून से काफी समय बिताया था।

ध्यान में लीन

ध्यान में लीन

ध्यान में लीन कंगना रनौत की एक प्यारी सी तस्वीर।

कन्या पूजा

कन्या पूजा

पिछली नवरात्रि कंगना रनौत अपने घर में थीं और इस दौरान वो कन्या पूजा करती दिखाई दीं।

थलाईवी ब्लॉकबस्टर

थलाईवी ब्लॉकबस्टर

थलाईवी की शूटिंग के दौरान, रामेश्वरम से कंगना रनौत की एक और तस्वीर। लगता है कंगना एक बार फिर नेशनल अवार्ड की मन्नत मांग चुकी हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X