कंगना रनौत ने पोस्ट कर दी राम लला की पहली तस्वीर, कहा- 'मैं हमेशा सोचती थी कि बचपन में राम...'

अभिनेत्री कंगना रनौत अयोध्या स्थित नए राम मंदिर में लगने वाली राम लला की मूर्ति देख हैरान हो गईँ। राम मंदिर में लगने वाली मूर्ति से आज पर्दा उठ गया है और इसका फर्स्ट लुक आते ही लोग हैरान हैं और श्रद्धालु खुश हैं।
कंगना रनौत ने भी सभी की तरह अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी साझा करते हुए कुछ ऐसा लिख डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है। उन्होने राम लला की तस्वीर पोस्ट की लिखा कि, वो काफी मनमोहक हैं।
कंगना रनौत पहली तस्वीर पर लिखती हैं, ''मैंने हमेशा सोचा था कि भगवान राम एक युवा लड़के के रूप में ऐसे दिखते थे और मेरी कल्पना आज इस मूर्ति के साथ जीवंत हो गई।" इसके अलावा उन्होने दूसरी स्टोरी में लिखा है,
"कितने सुंदर और मन को मोह लेने वाली ये प्रतिमा है, कितना दबाव होगा @arun_योगीराज जी पर स्वयं परमेश्वर को ही पत्थर में थाम लेना। क्या कहें, ये भी राम की ही कृपा है। @arun_योगीराज जी श्री राम ने आपको स्वयं दर्शन दिए हैं दीया है, आप धन्य हैं।''
इसके बाद कंगना रनौत का ये कमेंट्स और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनके फैंस पेज पर उनके ये कमेंट्स पोस्ट करते हुए जमकर तारीफ कर रहे हैँ। तेजस एक्ट्रेस को 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा में जाने का निमंत्रण मिला है और देखने वाली बात होगी कि वो दिन कैसा होगा।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इस वक्त अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस फिल्म में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती हुई नजर आने वाली हैं। फिल्म पूरी तरह से बन चुकी है और ऐसा कहा जा रहा है कि ये 24 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। देखने वाली बाद होगी कि फिल्म कितनी कमाई करती है। फिलहाल वो 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी कर रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











