कंगना रनौत ने अरविंद केजरीवाल पर साधा निशाना, इस हत्याकांड को लेकर पूछा सवाल!

अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो फिल्मों के साथ साथ राजनीति में अपनी बातें रखती हुईं नजर आती हैं और नेताओं से अक्सर किसी ना किसी मामले को लेकर सवाल करती रहती हैं। इस समय उनका एक ट्वीट वायरल हो रहा है जो कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए है। दरअसल कंगना ने बजरंग दल कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर अरविंद केजरीवाल से एक सवाल पूछा है।

उन्होने लिखा है कि.. 'डियर अरविंद केजरीवाल जी, मुझे आशा है कि आप रिंकू शर्मा के परिवार से मिलेंगे और उनका समर्थन करेंगे। आप पॉलिटिशियन हैं, उम्मीद है कि आप स्टेट्समैन भी बनें।'

kangana ranaut, कंगना रनौत

कंगना का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत कई फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और हाल ही में धाकड़ के पोस्टर शेयर किए हैं।

कंगना रनौत इस फिल्म में एक्शन करने वाली हैं। उनके अलावा फिल्म में अर्जुन कपूर और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगी। फिल्म में कंगना अग्नि की भूमिका में हैं। कंगना रनौत के पास धाकड़ के अलावा भी कई बड़े प्रोजेक्ट हैं।

कंगना रनौत मणिकर्णिका रिटर्न्स, थलाइवी, तेजस, अयोध्या पर आने वाली फिल्म समेत कई प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं। फिल्म धाकड़ इसी साल गांधी जयंती के मौके पर 1 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में पहली बार कंगना रनौत जासूस की भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X