पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर शेयर किया कंगना रनौत का वीडियो- कंगना ने दिया करारा जवाब
कंगना रनौत और पूजा भट्ट के बीच ट्विटर वॉर छिड़ चुका है। जहां कंगना ने भट्ट कैंप पर भी नेपोटिज्म का आरोप लगाया है। वहीं, पूजा भट्ट ने जवाब देते हुए लिखा था कि भट्ट कैंप हमेशा नए टैलेंट को सामने लाया आया है। लेकिन जैसे ही पूजा ने अपना पक्ष रखा, कंगना रनौत की टीम ने पूजा भट्ट से सवाल करते हुए कहा कि महेश भट्ट ने अपनी फिल्म गैंगस्टर की डेब्यू एक्ट्रेस कंगना रनौत पर चप्पल क्यों फेंकी थी?
Recommended Video
उसके बाद फिर पूजा भट्ट ने एक वीडियो शेयर किया और कंगना को पुराने दिनों की याद दिलाई। फिल्मफेयर अवार्ड के दौरान का यह वीडियो शेयर करते हुए पूजा ने लिखा- लगता है कि यह वीडियो भी झूठ है।

इस वीडियो में कंगना अवार्ड पाते हुए महेश भट्ट और मुकेश भट्ट का धन्यवाद कर रही हैं। बता दें, फिल्म गैंगस्टर के लिए कंगना रनौत को फेस ऑफ दि ईयर और बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया था। जो भट्ट कैंप की फिल्म थी।


Click it and Unblock the Notifications