Kangana Ranaut की जान लेना चाहती थीं Kulwinder Kaur, CISF अधिकारियों की थी मिलीभगत, एक्ट्रेस के करीबी का दावा

Kangana Ranaut Slapgate: कंगना रनौत ने जब से मंडी से लोकसभा चुनाव जीता है, वो खबरों में ही बनी हुई हैं। एक्ट्रेस किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। हाल ही में हुए थप्पड़कांड के बाद एक्ट्रेस के राजनीतिक सलाहकार और करीबी ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है।
कंगना रनौत के साथ चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुए थप्पड़कांड को लेकर एक्ट्रेस के करीबी मयंक मधुर ने एक ऐसी बात का खुलासा किया है, जो सीधे-सीधे सुरक्षा एजेंसियों पर सवाल खड़े कर रही है। मयंक का कहना है कि थप्पड़कांड वाले दिन ना सिर्फ थप्पड़ बल्कि कंगना को जान से मारने की भी साजिश रची गई थी।
मयंक मधुर ने बताया कि CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर खालिस्तानी मूवमेंट का हिस्सा हैं और किसान आंदोलन के बहाने से वो अपने इरादों को पूरा करना चाहती थी। यही नहीं, उस महिला ने CISF के दूसरे कर्मियों और अधिकारियों के साथ मिलकर बाकायदा कंगना की हत्या की साजिश रची थी। यही वजह थी कि एक्ट्रेस को थप्पड़ मारने के बावजूद वहां के CISF अधिकारी बस खामोश खड़े रहे।
मयंक मधुर ने इस थप्पड़कांड को सुरक्षा में बड़ी चूक करार दिया है और इस पूरी घटना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या जैसा मामला बताया है। इसके अलावा मयंक ने बताया कि कुलविंदर कौर ने थप्पड़ मार कर कंगना को जान से मारने की सीधी धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि कुलविंदर कौर ने गुस्से में कहा था- ' मैं तुम्हें किल कर दूंगी, तूने मेरी मां को सौ सौ रुपये लेने वाली बोला है।'
मयंक मधुर ने कंगना की सुरक्षा की चिंता व्यक्त करते हुए आगे कहा- 'संसद की सुरक्षा का सारा जिम्मा CISF के पास है। ऐसे में सांसदों की सुरक्षा को लेकर क्या गारंटी है? सांसद एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करते हैं, तो क्या किसी की बात से आहत होकर सुरक्षा में तैनात कोई जवान किसी सांसद की जान का दुश्मन बन जाएगा? संसद में इस मुद्दे को जरूर उठाया जाएगा क्योंकि अब ये मामला बेहद गंभीर हो चुका है।'


Click it and Unblock the Notifications











