कंगना रनौत की दो टूक - इसी टूटे खंडहर ऑफिस से करूंगी काम, दोबारा बनवाने के पैसे नहीं हैं
कंगना रनौत का पाली हिल ऑफिस मणिकर्णिका फिल्म्स पर BMC बुलडोज़र चला चुकी है। और अब अपने नुकसान का मुआयना करने के बाद कंगना रनौत ने साफ किया है कि वो ना ही अपना ऑफिस बनवाएंगी और ना ही काम करना छोड़ेंगी। कंगना ने एक ट्वीट करते हुए बताया कि वो इसी टूटे ऑफिस से काम करेंगे और अब लोग भी एक महिला का शक्ति और इच्छाशक्ति का नमूना देखेंगे।
कंगना का कहना है कि वो इसी खंडहर से वापस उठ खड़ी होंगी। लेकिन फिलहाल उनके पास अपना ऑफिस दोबारा बनवाने या ठीक करवाने के पैसे नहीं है क्योंकि इस ऑफिस का उद्घाटन 15 जनवरी को हुआ था।

उसके बाद लॉकडाउन शुरू हो गया और फिलहाल कंपनी ने कोई काम नहीं किया है। इसलिए कोई कमाई भी नहीं हुई है। ऐसे में उनके पास वापस पूरा ऑफिस ठीक करवाने के पैसे नहीं है।
अगर आप भी सोच रहे हैं कि आखिर ये सारा मामला शुरू कहां से हुआ तो हम एक बार फिर से पूरी कहानी दोहरा देते हैं -
दी थी खुली चेतावनी
इसके बाद कंगना ने खुली चेतावनी दी थी कि मुंबई किसी के बाप का नहीं है। वो 9 सितंबर को मुंबई आ रही है और जिसे जो उखाड़ना है, उखाड़ ले।आगे की कहानी तो आपको और हमको दोनों को ही पता है।


Click it and Unblock the Notifications