कंगना रनौत को मां दुर्गा ने चुन लिया है, करने जा रही हैं ये भव्य काम
कंगना रनौत अकसर ही अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं लेकिन इस बार कंगना ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है धर्म के रास्ते चलकर। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने शहर मनाली में अपनी कुलदेवी के मंदिर की एक तस्वीर शेयर की।
साथ ही कंगना ने ये भी एलान किया कि मां दुर्गा ने उन्हें चुन लिया है उनका मंदिर बनवाने के लिए। इसलिए अब वो कोशिश करेंगी कि मां दुर्गा का ऐसा मंदिर बनवाएं जो मां के स्तर के हिसाब से हो।

कंगना ने साथ में लिखा कि हमारे पूर्वजों ने जो दिया है उसकी तुलना उससे की ही नहीं जा सकती जितना मां हमें देती है। वो बहुत दयालु हैं कि इस छोटे से मंदिर में विराजमान हैं। लेकिन किसी दिन मैं उन्हें उनकी महिमा के हिसाब का मंदिर बनाऊंगी।
फिल्मों की बात करें तो कंगना रनौत इस समय जयललिता बायोपिक पर काम कर रही हैं। इसके अलावा बॉलीवुड में फिलहाल उनका कोई भी नया प्रोजेक्ट अनाउंस नहीं हुआ है। उनकी प्रोडक्शन कंपनी मणिकर्णिका फिल्म्स ने अनाउंस किया था कि वो अयोध्या पर फिल्म बनाएंगी लेकिन फिलहाल उस प्रोजेक्ट के बारे में भी कोई अपडेट नहीं है।
गौरतलब है कि कंगना रनौत, इस साल गूगल पर सबसे ज़्यादा सर्च किए गए सेलिब्रिटी की लिस्ट में 10वें नंबर पर रही हैं। इसका कारण था उनका नॉन स्टॉप बोलना। जिन मुद्दों पर उनके बोलने की ज़रूरत है वो भी और जिन मुद्दों पर उनके बोलने की ज़रूरत नहीं है, वो भी।
हाल ही में कंगना रनौत, किसान आंदोलन का मज़ाक उड़ाने के लिए पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के निशाने पर आई और पंजाबी स्टार्स ने उन्हें आड़े हाथों लिया। इससे पहले, उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की मौत को बॉलीवुड के नेपोटिज़्म से लेकर करण जौहर तक से जोड़ कर काफी लाइमलाइट बटोरी थी।


Click it and Unblock the Notifications











