शूटआउट में जॉन-विद्या का ही इंटिमेट सींस
संजय गुप्ता की ए कार्डेड मूवी शूटआउट एट वडाला में कंगना रनाउत लीड रोल कर रही हैं लेकिन संजय ने कहा कि वो अपनी फिल्म में विद्या बालन को लेना चाहते थे। जब विद्या ने फिल्म के लिए मना कर दिया तो उन्होंने कंगना को फिल्म में ले लिया। संजय ने आगे कहा कि फिल्म में जॉन और कंगना के बीच इंटिमेट सींस नहीं फिल्माये गये हैं
बल्कि फिल्म में जॉन और विद्या के बीच में बोल्ड सींस हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह संजय बाबू क्या कह रहे हैंष जब फिल्म में कंगना है तो विदंया कहां से आ गयी?तो इसके पीछे वजह है फिल्म में हिरोईन कंगना का नाम विद्या है जो कि फिल्म के हीरो जॉन अब्राहम की प्रेमिका बनीं हैं। दोनों पर फिल्म में एक बहुत ही हॉट और बोल्ड गाना
प्रदर्शित किया गया है। कहा तो यह भी जा रहा है कि गाने को शूट करते समय जॉन कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गये। उन्होंने कंगना का हाथ जोश में इस कदर दबाया, जिसके चलते कंगना के हाथों की चूड़ियां तक टूट गयी। देखते हैं कि इन बातों में कितनी सच्चाई है?वैसे यह 3 मई को रिलीज हो रही है। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं तो निर्देशक संजय गु्प्ता हैं। फिल्म के गानों ने लोगों के मन इसके प्रति उत्सुकता बढ़ा दी है।


Click it and Unblock the Notifications
