'थलाइवी' के सेट से कंगना रनौत की दमदार तस्वीरें वायरल- जयललिता की पुण्यतिथि पर एक्ट्रेस ने दी श्रद्धांजलि
कंगना रनौत फिल्म थलाइवी की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से कंगना रनौत की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गईं, जो वायरल हो रही हैं। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं दिवंगत जयललिता की पुण्यतिथि पर कंगना ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। वह जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में जयललिता का किरदार निभा रही हैं।
तस्वीरें को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा- "जया अम्मा की पुण्यतिथि पर थलाइवी- एक क्रांतिकारी नेता के सेट से कुछ तस्वीरें.. मेरी टीम को खासकर हमारे टीम के लीडर विजय सर को बहुत बहुत धन्यवाद जो सुपर ह्यूमन की तरह काम कर इस फिल्म को पूरा करने में लगे हुए हैं, बस एक हफ्ता और"..

बता दें, कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की शूटिंग लंबे समय के लिए रोक दी गई थी। लेकिन अब जोर शोर से शूट चल रही है और एक हफ्ते में यह पूरी हो जाएगी। कंगना के साथ इस फिल्म में अरविंद स्वामी भी नजर आएंगे। कंगना इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications











