कंगना रनौत ने जोधपुर में क्यों की पूजा? पीएम मोदी हैं कारण, पूरी बात जानकर दंग रह जाएंगे आप
Kangana Ranaut Puja for PM Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कुछ दिनों से इसलिए बातें हो रही हैं क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल के लगातार 12 साल पूरे किए हैं। वो अब सबसे ज्यादा दिनों तक भारत के प्रधानमंत्री रहने वाले शख्स बन गए हैं।

पीएम मोदी ने जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उनकी इस उपलब्धि के मौके पर कई लोगों ने बधाई दी और बीजेपी के समर्थक काफी खुश नजर आए।
लेकिन इस बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने कुछ ऐसा कर डाला जो कि सामने आते ही वायरल हो रहा है। इस दौरान कंगना रनौत को लाल साड़ी में देखा गया था।
कंगना रनौत ने की पूजा
कंगना रनौत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पूजा पाठ करती नजर आ रही हैं और इस दौरान मीडिया भी मौजूद है। दरअसल कंगना रनौत ने पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर पूजा की और काफी खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान कंगना रनौत का लुक भी काफी ट्रेडिशनल लग रहा था। लाल ब्लाउज और प्रिंटेड साड़ी में वो काफी शानदार लग रहीं थीं। उन्होंने बालों पर गजरा लगाया हुआ था और माथे पर टीका साफ दिख रहा था। कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो कई बार ऐसे बयान दे देती हैं जो कि काफी हैरान करने वाले होते हैं।
वर्कफ्रंट
कंगना रनौत इस वक्त अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता को लेकर खबरों में हैं। इस फिल्म में उन्होंने एक नर्स का किरदार निभाया है जो कि असली जिंदगी के प्रेरित है। मुंबई के 26/11 हमले से प्रेरित इस फिल्म का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं। ट्रेलर दमदार है और आतंकियों से बचती एक नर्स का किरदार इसमें साफ नजर आ रहा है। कंगना रनौत की इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस कितना प्यार मिलता है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications
