..................... Kangana Ranaut ने वैनिटी वैन के लिए क्यों चुकाए 65 लाख रुपए Kangana Ranaut pay 65 lakh rupees for vanity van, the businessman revealed! - Hindi Filmibeat

Kangana Ranaut ने वैनिटी वैन के लिए क्यों चुकाए 65 लाख रुपए, बिजनेसमैन ने किया खुलासा!

kangana ranaut

कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि अक्सर वो कई तरह की खबरों के साथ चर्चा में रहती हैं। उनका अंदाज काफी अलग है और महिला प्रधान फिल्मों में उनको बार बार देखा जाता है। इसके अलावा भी कई ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जो कि फैंस को हैरान करने के लिए काफी होती है। इस वक्त उनकी वैनिटी वैन को लेकर चर्चा हो रही है और ऐसी खबरें हैं कि उनकी वैनिटी वैन काफी मंहगी है।

वैनिटी बिजनेस के मालिक केतन रावल ने खुलासा किया कि कंगना रनौत की वैनिटी उनके द्वारा बनाई गई सबसे महंगी वैनिटी थी। जी हां, उन्होने खुलासा करते हुए कहा, "यह मेरी अब तक की सबसे महंगी वैन रही है। इसे कस्टमाइज करने में 65 लाख रुपए लगे।

कंगना जब कहीं शूटिंग कर रही होती हैं तो इसी वैन का इस्तेमाल करती हैं। अगर वो शूटिंग ने करतीं, तो वैन हमारी पार्किंग में खड़ी होती है।'' जैसे ही उन्होने इस बात का खुलासा किया लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

कंगना रनौत की वैन को लेकर आगे उन्होने ये भी कहा कि वो उनको ट्रेडिशनल लुक चाहिए था और इसके लिए काम किया गया। इस दौरान वैनिटी बिजनेस के मालिक दैनिक भास्कर से बात कर रहे थे और उन्होने इतने बड़े बड़े खुलासे कर दिए।

नोरा फतेही को लेकर उन्होने कहा, ''सेलेब्स अपनी वैन में सीसीटीवी को पसंद नहीं करते हैं, लेकिन नोरा ने अपनी वैन के अंदर और बाहर सीसीटीवी लगवाए हैं। वह अंदर बैठकर अपने प्रशंसकों को बाहर देखना चाहती हैं।'' इस तरह की कई बातें उन्होने लोगों को बताई हैं। हालांकि कंगना रनौत की तरफ से किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X