'थलाइवी' के लिए कंगना रनौत को मिलेगा राष्ट्रीय अवॉर्ड? माता-पिता ने कर दी भविष्यवाणी!

अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी देश भर में 10 सितंबर को रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन हाल ही में इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर कंगना रनौत के माता पिता भी फिल्म देखने पहुंचे थे और उन्होने इस फिल्म को देखने के बाद काफी तारीफें की हैं। जाहिर है कि कंगना रनौत की तारीफ करते हुए उनके माता पिता ने कुछ ऐसा कह दिया है जो कि लगातार चर्चा में चल रहा है।

दरअसल कंगना रनौत के माता पिता ने कहा है कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत फिर से राष्ट्रीय अवॉर्ड जीतेंगी। अब उनकी ये भविष्यवाणी सही साबित होती है या नहीं ये तो समय ही बताएगा।

kangana ranaut, thalaivi, कंगना रनौत, थलाइवी

Recommended Video

Kangana Ranaut promotes Thalaivi|Press Conference |FilmiBeat

हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म देखने के बाद उनके माता पिता की तस्वीर सामने आई थी। वो दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे और तस्वीर में विक्ट्री का साइन बनाए दिख रहे थे।

कैप्शन लिखा था

कैप्शन लिखा था

कंगना रनौत ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था कि.. 'थलाइवी देखने के बाद मम्मी और पापा ने 5वें राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए पहले बधाई दे दी है।' कंगना रनौत के इस पोस्ट के बाद लगातार लोग उनकी इस फिल्म को लेकर कमेंट कर रहे हैं और 10 सितंबर का इंतजार कर रहे हैँ।

जयललिता की बायोपिक

जयललिता की बायोपिक

थलाइवी जयललिता की बायोपिक है जो कि पहले साउथ की सबसे शानदार अदाकारा रहीं और बाद में राजनीति का एक बड़ा नाम बनकर सामने आईं थीँ। उनकी ये कहानी साउथ में तो काफी ज्यादा पसंद की ही जाएगी लेकिन पूरे देश में लोग इसके इंतजार में हैं।

थिएटर्स और फिल्म रिलीज

थिएटर्स और फिल्म रिलीज

अब बात करें थिएटर्स और फिल्म रिलीज को तो कोरोना के बाद से सिनेमाघरों की हालात ठीक नहीं चल रही है। करीब 6 महीने के बाद हाल में ही थिएटर्स खुले थे और सबसे पहले अक्षय कुमार ने अपनी बेल बॉटम रिलीज की थी।

 वीकेंड कर्फ्यू

वीकेंड कर्फ्यू

अंजाम सभी को पता है कि फिल्म नहीं चली। वहीं कोरोना के चलते अभी भी देशभर में कहीं कहीं सिनेमाघरों बंद है तो कहीं नाइट व वीकेंड कर्फ्यू जारी है। वहीं महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में अभी भी सिनेमाघर खुलने की इजाजत नहीं दी गई है।

लगाए थे आरोप

लगाए थे आरोप

ऐसे में थलाइवी कैसे परफॉर्म करती है ये तो वक्त ही बताएगा। कंगना रनौत ने कुछ समय पहले ये शिकायत भी की थी कि कुछ मल्टीप्लेक्स उनके खिलाफ गैंगअप कर रहे हैं और वो थलाइवी रिलीज नहीं कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X