Reactions- ट्विटर पर कंगना रनौत की फिल्म को लेकर आए शानदार रिएक्शन्स- लोग बोले 'मास्टर पीस'
कंगना रनौत, जस्सी गिल और ऋचा चड्ढा की फिल्म 'पंगा' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कंगना कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी की भूमिका अदा कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर रिएक्शन आना शुरू हो गये हैं। क्रीटिक्स से लेकर फैंस ने कंगना की फिल्म 'पंगा' का रिव्यू करते हुए इसे शानदार बताया है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर दर्शकों ने इसे प्रेरणादायक और इमोशनल फिल्म बताया है। आइए जानते हैं 'पंगा' फिल्म पर ट्विटर व सोशल मीडिया का रिएक्शन।
सोशल मीडिया पर 'पंगा' फिल्म पर आए ट्विट्स को देखकर लग रहा है कि फिल्म काफी दिलचस्प होने वाली है। फिल्म पर शानदार रिस्पॉन्स भी देखने को मिल रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कंगना की फिल्म 'पंगा' को जबरदस्त बता डाला है और फिल्म को साढ़े तीन स्टार दिए हैं। वहीं केआरके ने 'पंगा' को ब्रिलीयंट फिल्म बताया। उन्होंने कंगना और डायरेक्टर अश्विनी अय्यर की तारीफ की।

आम दर्शकों की बात करें तो, उन्होंने कंगना की फिल्म बेस्ट बताया। एक यूजर ने तो लिखा कि 'इस फिल्म को मिस मत करना यह मास्टर पीस है।' वहीं एक अन्य यूजर ने बताया कि 'ये फिल्म हम सभी के जीवन में प्रेरणा देने वाली है।' इस तरह के ढेरों कमेंट्स और पोस्ट सोशल मीडिया पर मौजदू हैं। जहां लोगों ने जमकर कंगना और 'पंगा' डायरेक्टर अश्विनी अय्यर के निर्देशन की तारीफ की है।
'पंगा' फिल्म के अपोसिट रेमो डिसूजा की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर साथ में दस्तक दी है। कंगना के लिए वरुण धवन और श्रद्धा कपूर को टक्कर देना इतना आसान तो नहीं होगा। लेकिन दर्शकों के रिव्यू देखकर लग रहा है कि 'पंगा' फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस कर सकती है।
देखिए सोशल मीडिया पर फैंस का पंगा फिल्म रिव्यू


Click it and Unblock the Notifications











