Video: कंगना रनौत और जस्सी गिल की फिल्म 'पंगा' से 'बिब्बी' सॉन्ग रिलीज

By Varsha Verma

कंगना रनौत और जस्सी गिल की फिल्म 'पंगा' से लेटेस्ट गाना 'बिब्बी' रिलीज हो चुका है। 'बिब्बी' गाने को अनु कपूर और शैरी ने गाया है। वहीं इस गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं। कंगना और जस्सी पर ये गाना फिल्माया गया है। बता दें इससे पहले फिल्म 'पंगा' का ट्रेलर और किरदारों के फर्स्ट लुक जारी किए जा चुके हैं। दर्शकों को फिल्म में ऋचा चड्ढा भी नजर आएंगी। अश्विनी अय्यर ने इस फिल्म को निर्देशित किया है।

'पंगा' फिल्म में कंगना एक राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी 'जया' का रोल अदा कर रही हैं। फिल्म में दर्शाया गया है कि शादी और बच्चे होने के बाद एक प्लेयर को खेल में वापसी करने में कितनी परेशानी आती है। फिल्म में पति और बच्चे की मदद से कंगना (जया) एक बार फिर कबड्डी खेलना शुरू करती हैं। इसके अलावा भी कई ट्विस्ट हैं जो कि फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा।

 Kangana Ranaut Panga Bibby Song release

बता दें फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसी दिन श्रद्धा कपूर और वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' भी रिलीज होने वाली है। 'पंगा' और 'स्ट्रीट डांसर 3डी' साथ में बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रही है। लाजिमी है जब दो बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज हो रही है तो इसका असर दोनों फिल्मों पर ही पड़ता नजर आएगा।

इन दिनों कंगना रनौत जमकर फिल्म 'पंगा' का प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान कंगना ने कई बोल्ड बयान भी दिए जिसकी वजह से वह चर्चा में हैं। हाल में ही कंगना ने वकील इंदिरा जयसिंह के निर्भया केस वाले बयान पर निशाना साधा। कंगना रनौत ने ये तक कह डाला कि ऐसी ही औरतों की कोख से निर्भाया के दोषी जन्म लेते हैं.

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर बन रही फिल्म 'थलाइवी' में भी कंगना रनौत लीड रोल में हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज हो चुका है। जिसमें वह हूबहू सीएम वाले लुक में नजर आ रही थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X