कंगना रनौत की अगली फिल्म 'पंगा' की सेट से तस्वीरें- वरूण धवन की फिल्म से टकराने को तैयार!

By Staff

अश्निनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बन फिल्म 'पंगा' की शूटिंग शुरु हुए एक साल पूरे हो चुके हैं। और निर्देशक ने कंगना रनौत के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह जताया है। कंगना रनौत स्टारर 'पंगा' 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है।

अश्विनी अय्यर तिवारी ने लिखा- 1 year ago started shooting #Panga on a winter morning in a quiet lane of rustic Bhopal.A year later Panga releases on 24/01/20. Eagerly waiting to share with you this inspiring journey of humane & funny anecdotes😊

Panga

निल बट्टे सन्नाटा और बरेली की बर्फी के बाद अब फैंस को अश्विनी अय्यर तिवारी से एक बार फिर काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में कंगना राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी खिलाड़ी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में खिलाड़ी के संघर्ष को दिखाया जाएगा। कंगना के साथ फिल्म में नीना गुप्ता, जस्सी गिल और ऋचा चड्ढा भी नजर आने वाली हैं।

खास बात है कि कंगना रनौत की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वरूण धवन- श्रद्धा कपूर की 'स्ट्रीट डांसर' के साथ क्लैश होने वाली है। रेमो डिसूजा निर्देशित स्ट्रीट डांसर भी 24 जनवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। इसे बॉलीवुड की सबसे बड़ी डांस फिल्म माना जा रहा है। यह थ्रीडी फिल्म होगी, जिसे आईमैक्स फॉर्मेट और 4डी पर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म पूरी तरह से डांस पर आधारित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X