..................... Kangana Ranaut own the ramp Kangana Ranaut showstopper for slatanat collection Kangana Ranaut fashion show videos - Hindi Filmibeat

सल्तनत के साथ रैंप पर उतरी कंगना रनौत को निहारते रह गए लोग, रैंप से याद दिला दिए पुराने फैशन वाले दिन

Kangana Ranaut Ramp Walk

Kangana Ranaut Ramp Walk Videos: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर से फैशन शो में रैंप वॉक करती दिखाई दीं। कंगना ने इस लुक और वॉक ने सोशल मीडिया पर सेंसेशन क्रिएट कर दिया है। कंगना की इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। कंगना रनौत ने डिजाइनर राब्ता बाय राहुल के नए ब्राइडल ज्वैलरी कलेक्शन 'सल्तनत' के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप पर वॉक किया।

डिजाइनर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर कंगना का लुक शेयर किया, जिसमें वह पूरे कॉन्फिडेंस और रॉयल अंदाज़ में वॉक करती दिखीं। लंबे समय बाद रैंप पर लौटीं कंगना ने एक बार फिर अपने अंदाज़ से सभी का ध्यान खींचा और उन्हें 'ओरिजिनल रैंप क्वीन' कहा जाने लगा।

शाही लुक में दिखीं कंगना

इस खास मौके पर कंगना ने गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली आइवरी साड़ी और शानदार ब्लाउज पहना। उन्होंने अपने लुक को पन्ना और सोने के खूबसूरत गहनो के साथ पूरा किया। फूलों से सजे बन और हैवी गहनों ने उनके लुक को और भी खास बना दिया। दिलचस्प बात ये है कि डिजाइनर ब्रांड राब्ता बाय राहुल ने अपनी पोस्ट में कंगना को अपनी 'प्रेरणा' बताया।

फैंस ने लुटाया प्यार, कहा 'ओजी रैंप क्वीन'

कंगना के रैंप वॉक वीडियो पर फैंस का जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। एक यूज़र ने कमेंट किया, "ओजी रैंप क्वीन लौट आई हैं!" वहीं दूसरे ने लिखा, "कोई भी उनसे बेहतर रैंप पर नहीं चल सकता... वो असली क्वीन हैं।" एक अन्य फैन ने कहा, "कंगना की खूबसूरती और आत्मविश्वास देखते ही बनता है।"

पिछली बार कब दिखीं थीं रैंप पर?

कंगना ने बीते वर्षों में कई टॉप डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया है। साल 2022 में उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में खादी इंडिया के लिए शोस्टॉपर बनकर रैंप पर जलवा बिखेरा था। उस दौरान उन्होंने सफेद खादी जामदानी साड़ी और को-ऑर्डिनेटेड ओवरकोट पहना था। इसी साल उन्होंने डिजाइनर वरुण चक्किलम के लिए कढ़ाईदार लहंगा पहन कर रैंप पर वॉक किया।

फिल्मी सफर और हॉलीवुड डेब्यू

हाल ही में कंगना को फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था, जो 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे कलाकार भी शामिल थे। अब कंगना हॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं अपनी आने वाली हॉरर ड्रामा फिल्म 'ब्लेस्ड बी द एविल' के साथ। इस फिल्म में उनके साथ टायलर पोसी और स्कारलेट रोज स्टेलोन नजर आएंगे। इसका निर्देशन अनुराग रुद्र कर रहे हैं।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X