खराब व्यवहार के कारण कंगना के हाथ से निकली ये ब्लॉकबस्टर फिल्म!
कंगना रनौत तनु वेड्स मनु का हिस्सा नहीं होंगी। इसका कारण कंगना का रवैया बताया जा रहा है।
अगर आप कंगना रनौत और उनकी फिल्म तनु वेड्स मनु के फैन हैं और इसके तीसरे पार्ट के आने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं तो ये आपके लिए बुरी खबर है। खबर है कि तनु वेड्स मनु 3 में कंगना रनौत नहीं दिखाई देंगी, क्योंकि इस सीरिज़ में फिल्ममेकर कंगना को नहीं लेंगे।

इसी के साथ खबर ये भी है कि फिल्ममेकर इस फिल्म के लिए किसी नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। यही नहीं, खबर ये भी मिली है कि इसकी अगली सिरीज़ का निर्देशन भी आनंद एल राय नहीं करेंगे। बताया जा रहा है इस फिल्म की स्क्रिप्ट हिमांशु शर्मा ने लिखी है और वही इसे डायरेक्ट भी करेंगे।
#PadMan: अक्षय कुमार की अगली फिल्म.. ये TOP एक्ट्रेस हो गईं FINAL
वहीं बात की जाए इस फिल्म में कंगना को न लेने की, तो इसका कारण बताया जा रहा है कंगना रनौत का रवैया..जोकि पिछली दोनों फिल्मों की शूटिंग के दौरान काफी खराब था। यही नहीं, फिल्म के लीड एक्टर आर माधवन ने भी कंगना के खराब रवैये की शिकायत की थी। खबर है कि इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा मार्च में हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications