VIDEO: सांसद बनते ही कंगना रनौत का बड़ा ऐलान- सारे पैपराजी को जेल को डालो...

Kangana Ranaut Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर छाई हुई हैं। इसके साथ ही हसीना रियल लाइफ में भी पॉलिटिशियन बन चुकी हैं तो फिल्म के प्रमोशनल इवेंट में एक्ट्रेस अपने किरदार के साथ और भी इंसाफ करती दिखाई दे रही हैं। कंगना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
हाल ही में कंगना अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए एक इवेंट में स्पॉट हुईं। इस दौरान वहां पहुंचे ही पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक करने लगे। वहीं छोटी छोटी बातों की चुटकी लेने वाली कंगना इस दौरान पैपराजी से मस्ती करते दिखाई दीं। इस दौरान कंगना पैपराजी से कहती है मनोरंजन के सारे साधन बंद होंगे सारे पैपराजी को जेल में डाला जाएगा।
दरअसल, कंगना इस दौरान अपनी फिल्म के लिए माहौल बनाती दिख रही थी और नेटिजंस का कंगना रनौत का ये दबंग अंदाज काफी पसंद आ रहा है। कंगना के इस वीडियो पर उनके फैंस दिल खोलकर लाइक और कमेंट से नवाज रहे हैं।
इसके साथ ही कंगना के लुक की बात करें तो हसीना इस दौरान पिंक और व्हाइट साड़ी में बेहद स्टाइलिश लुक में दिखाई दीं। कंगना ने अपने इस लुक की कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।
इमरजेंसी' के ट्रेलर रिलीज से पहले कंगना रनौत ने एक पोस्ट जारी किया है। इस पोस्ट में कंगना ने लंबे चौड़े नोट के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर कंगना ने लिखा है, बड़ी स्क्रिन पर फिल्म देखने के आइडिया के कॉन्स्पेशन से, फिल्ममेकर होने से बड़ी कोई चीज नहीं है, आज बेहद खास दिन है, क्योंकि आज मेरे डायरेक्शन में बनी फिल्म 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है, खुश हूं अपना काम आप सभी को दिखाने के लिए, फिल्म में आपकी भागीदारी का इंतजार है, इससे ज्यादा कुछ और नहीं चाहिए, बतौर स्टोरी टेलर मेरे दुनिया में आपका स्वागत है, 'इमरजेंसी' 6 सितंबर को रिलीज होगी'।


Click it and Unblock the Notifications