"सलमान हो या आमिर...मुझे किसी खान के साथ फिल्म नहीं करनी है"
कंगना रनौत ने करण जौहर के कॉफी विद करण में डेब्यू कर लिया और उन्हें धो डाला। वहीं उनका हर जवाब किसी ना किसी पर करारा ताना था। जानिए बॉलीवुड के खान्स के लिए कंगना ने क्या कहा!
कंगना रनौत ने कॉफी विद करण डेब्यू कर लिया है और अपने डेब्यू के साथ ही उन्होंने धमाके कर दिए। एपिसोड के पहले सेकंड से लेकर आखिरी तक कंगना रनौत ने करण जौहर को इतने ताने मारे हैं कि वो भी याद ही रखेंगे।
वहीं कंगना ने एक के बाद, करण जौहर के शो के बारे में भी काफी बातें की। और उन्होंने बॉलीवुड में हर गलत चीज़ का साथ ना देते हुए उसके बारे में खुलकर बोला। इतना कि सैफ और करण जौहर की बोलती ही बंद हो गई।

कंगना ने एक वाकया शेयर करते हुए कहा कि आदित्य चोपड़ा ने मुझसे कहा कि 10 साल पहले जब तुम मेरे ऑफिस में आई थी तो मैंने कहा था कि इस लड़की का कुछ नहीं हो सकता। मैं उस बात के लिए माफी मांगता हूं। आज तुम जो हो अपने दम पर हो।
वहीं कंगना ने करण से कहा कि आपसे भी अपने लिए तारीफ सुनना मुझे काफी अच्छा लगा क्योंकि पिछले 5 सीज़न में आपने मेरा मज़ाक ही उड़ाया है।
[#Bold: फोन सेक्स, एक्स को किस...बॉयफ्रेंड-बाथरूम...कुछ नहीं छोड़ा]
जब करण जौहर ने कंगना से पूछा कि अगली फिल्म किस खान के साथ करना चाहेंगी तो उनका कहना था कि किसी के साथ नहीं। मैं क्यों उस फिल्म में काम करूं जहां मुझे महत्त्व ही नहीं मिलेगा।
मिलिए बॉलीवुड की उन हीरोइनों से जो बिना किसी खान के सुपरस्टार हैं -


Click it and Unblock the Notifications