"मैंने रंगून देखी तो दिल टूट गया...मेरे सीन ही CUT कर दिए गए थे!"
कंगना रनौत ने रंगून के बारे में बारे में बात करते हुए कहा कि वो फिल्म देखकर ज़्यादा खुश नहीं हुई थीं। और अब जब फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरूआत धीमी हुई है तो क्या इन बातों में कोई कनेक्शन है?
शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत स्टारर रंगून ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरूआत की है और अब कंगना ने फिल्म के बारे में कुछ कुछ बोलना शुरू कर दिया है। हालांकि ये सब अच्छे बोल हैं।
कंगना का कहना है कि रंगून में उनके बहुत से सीन काट दिए गए हैं। ये सारे सीन उनके करियर के लिए काफी अहम साबित होते हैं और उन्हें पूरी आशा थी कि लोग इन सीन को देखकर उनकी तारीफ करेंगे।
[#MustRead: "बॉलीवुड के शादीशुदा मर्द हीरोइनों का करते हैं इस्तेमाल!"]
लेकिन जब कंगना ने फिल्म देखी तो उनका दिल टूट गया क्योंकि फिल्म से उनके ये सारे सीन काट दिए गए थे। कंगना का कहना था कि मैं बहुत दुखी थी और मुझे लगा कि अब फिल्म में मेरे लिए कुछ नहीं बचा है।
लेकिन अब जब लोगों ने फिल्म देख ली है और वो फिर भी मेरी तारीफ कर रहे हैं तो मैं थोड़ा चौंक गई हूं। लेकिन आश्वस्त हूं कि चलो कम से कम लोगों को फिल्म पसंद आ रही है।
जानिए कंगना के अब तक के सबसे बोल्ड बयान -


Click it and Unblock the Notifications