..................... Kangana Ranaut opens up on her career choices and working with Khans - Hindi Filmibeat

अगर मैंने सुलतान कर ली होती तो मेरा करियर सुपरफ्लॉप होता!

कंगना रनौत थोड़ा ज़्यादा तो बोलती हैं, ये तो हर कोई मानेगा। ऐसा होता है कि वो बोलना एकदम सही शुरू करती हैं लेकिन ये भूल जाती हैं कि खत्म कहां करना है और वहीं से ज़्यादा शुरू हो जाता है।

अब देखिए, अभी तक कंगना रनौत एकदम परफेक्ट चल रही थीं। लेकिन अब उन्होंने वापस कुछ भी बोलना शुरू कर दिया। हालांकि इस बार भी हर बार की तरह वो पूरी गलत नहीं है।

kangana-ranaut-opens-up-on-her-career-choices-working-with-khans

कंगना का कहना है कि उनको देने के लिए बॉलीवुड के पास कुछ नहीं है। बल्कि उन्होंने बॉलीवुड को अच्छी कंटेंट वाली फिल्में दी हैं। उन्होंने कहा कि जब भी मैंने किसी बड़े एक्टर के साथ काम किया है वो फिल्म फ्लॉप ही हुई है।

मुझे सुलतान रिजेक्ट करने का कोई गम नहीं है। जब मैं खुद सुपरस्टार हूं तो मैं क्यों ऐसी फिल्में करूं जिसमें मैं किसी सुपरस्टार के आगे दब जाऊं।

कंगना रनौत ने पहले भी माना है कि उनके करियर एक वक्त ऐसा भी था जब वो बॉलीवुड में केवल हंसी की पात्र थीं। उन्होंने गैंगस्टर से अपनी शुरूआत की पर ये भी बताया कि 2006 में अगर ये फिल्म ना मिलती तो शायद वो एक ब्लू फिल्म से अपना करियर शुरू करतीं।

जानिए कंगना के कुछ ऐसे ही बोल्ड किस्से और इस ब्लू फिल्म की कहानी -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X