ठाकरे Vs मणिकर्णका : कंगना रनौत ने क्लैश पर की साफ बात - मुझसे किसी ने कहा ही नहीं अपनी फिल्म हटाओ
कंगना रनौत आधिकारिक रूप से मणिकर्णिका की डायरेक्टर बन चुकी है इसलिए फिल्म को लेकर सारी बातें कंगना ही कर रही हैं। अब कंगना से मणिकर्णिका और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की ठाकरे बायोपिक के क्लैश के बारे में पूछा गया। तो कंगना ने साफ जवाब दिया कि मैं किसी भी क्लैश के लिए तैयार हूं।
फिल्म की रिलीज़ डेट बदलने की बात पर कंगना ने स्पष्ट किया कि मुझे किसी ने कभी अप्रोच ही नहीं किया कि मैं फिल्म की रिलीज़ डेट बदलूं। वैसे भी ये इतना शानदार वीकेंड है कि इसके पास दो फिल्मों के कमाने के लिए आराम से मौका और समय है। इसलिए दोनों ही फिल्मों के पास पूरा मौका होगा बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने का।

गौरतलब है कि ठाकरे के निर्देशक संजय राउत पहले ही साफ कर चुके थे कि चाहे कितनी भी फिल्में इस तारीख पर आ जाएं लेकिन वो अपनी फिल्म ठाकरे इस तारीख से नहीं हटाएंगे। और ना ही किसी और निर्देशक को अपनी फिल्म हटाने को कहेंगे। हालांकि कुछ समय पहले ही ठाकरे की टीम ने इमरान हाशमी की चीट इंडिया से हटने की गुज़ारिश की।
इमरान हाशमी की चीट इंडिया भी पहले 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही थी लेकिन ठाकरे की टीम की गुज़ारिश के बाद फिल्म ने अपनी रिलीज़ डेट बदल ली। वैसे जानिए, 26 जनवरी वीकेंड पर रिलीज़ फिल्मों का रिपोर्ट कार्ड -


Click it and Unblock the Notifications