#Awards: शाहरूख जीते या सलमान...इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता!
बॉलीवुड में स्टार्स की पूरी ऐसी खेप है जो अवार्ड पर भरोसा नहीं रखती और खुलकर उसके खिलाफ बोलती है। अब जब अवार्ड सीज़न शुरू हो गया है तो बोलना भी शुरू हो चुका है।
कुछ बॉलीवुड स्टार्स हैं जो बेबाक बोलने के लिए मशहूर हैं। इस लिस्ट में शामिल हैं कंगना रनौत। हालांकि कंगना काफी समय से एक्शन में नहीं हैं लेकिन फिर भी उनकी बातें, कोई ना कोई कंट्रोवर्सी शुरू कर ही देती हैं।
इस बार भी उन्होंने बोला है और मौका देखकर बोला है। दरअसल, अवार्ड सीज़न शुरू हो चुका है और अगर बॉलीवुड की एक खेप चमचमाती ट्रॉफी के साथ फोटो खींचने में व्यस्त है वहीं दूसरी खेप इनके खिलाफ बोलने में।

इस खेप में शामिल हैं कंगना रनौत। जिन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि अवार्ड शाहरूख को मिले या सलमान को। 2016 के पहले अवार्ड शो के विजेता हम आपको यहां बता चुके हैं। लेकिन इन विजेताओं में कुछ ऐसे लोग ज़रूर थे जिन्हें इग्नोर कर दिया गया।
बहरहाल, हाल ही में कंगना रनौत ने अवार्ड के बारे में दिल खोलकर बात की। हालांकि कुछ दिन पहले एक अवार्ड शो में कंगना की स्पीच सुनकर सब लोटपोट हो गए थे। लेकिन इस बार कंगना सीरियस थी।
दरअसल, कंगना ने कहा कि वो अवार्ड पर यकीन ही नहीं करती इसलिए उन्हें फर्क ही नहीं पड़ता कि अवार्ड किसे मिल रहा है। कंगना का ये जवाब आलिया या सोनम में से बेहतर कौन है बताने के लिए था। हालांकि उनकी टक्कर केवल दीपिका से रहती है।
दीपिका और कंगना का रिपोर्ट कार्ड देखें यहां। वैसे ये पहली बार नहीं है जब कंगना के बोल्ड बयान से सब हैरान रह गए। ऐसा पहले कई बार हुआ -


Click it and Unblock the Notifications