कंगना रनौत ने खोला खुद का प्रोडक्शन हाउस- इस फिल्म के टाइटल पर किया नामकरण
कंगना रनौत इस समय फिल्म पंगा को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है। लेकिन आज का दिन उनके लिए एक बड़ी सौगात लेकर आया है क्योंकि आज उनका एक सपना पूरा हुआ है। दरअसल आज कंगना रनौत ने अपने खुद के प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की है और उसका नाम मणिकर्णिका पिल्म्स रखा है। इसको लेकर रंगोली चंदेल ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि कंगना रनौत विधिवत पूजा करती हुई नजर आ रही हैं।
इसके अलावा उन्होने प्रोडक्शन हाउस के बाहरी लुक की तस्वीर भी साझा की है। रंगोली चंदेल ने लिखा कि.. 'ये मुंबई के पाली हिल इलाके में कंगना का स्टूडियो है। उसने दस साल पहले ये सपना देखा था, हमने भी ये सपना देखा था।

यदि लोग ईमानदारी और सच्चाई से सब कुछ हासिल कर सकते हैं तो कुछ लोग छोटी मोटी बंडलबाजी और बेइमानी क्यों करते हैं।' बता दें कि कंगना रनौत ने इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान खुद बनाई है और काफी धमाकेदार अभिनेत्री के तौर पर सामने आई हैं।
रंगोली ने एक दूसरे ट्वीट में बताया है कि.. कंगना के इस स्टूडियो को अक्षत संभालेगें जहां वो लीगल और फाइनेंस का डिपार्टमेंट देखेगें। अक्षत ने न्यूयॉर्क पिल्म अकेडमी से फिल्म प्रोडक्शन की पढ़ाई की है। फिलहाल कंगना रनौत की फिल्म पंगा 24 जनवरी को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications