कंगना बनेंगी दाऊद इब्राहिम की प्रेमिका
एक्ट्रेस कंगना रणाउत माफिया सरगना दाऊद इब्राहिम की प्रेमिका के किरदार में नजर आएंगी। एकता कपूर ने फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' के सीक्वल के लिए कंगना के नाम पर मुहर लगा दी है।
पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर को लिए जाने की खबरें आ रही थीं। लेकिन अब कंगना का नाम फाइनल कर लिया गया है। ऐसी खबर है कि कंगना का यह किरदार मंदाकिनी से प्रेरित है। फिल्म राम तेरी गंगा मैली से रातोंरात स्टार बनी मंदाकिनी दाऊद की प्रेमिका थीं। इस फिल्म में अक्षय कुमार दाऊद इब्राहिम के किरदार में नजर आएंगे।
आपको बता दें कि कंगना, एकता की फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में भी काम कर रही हैं। इसमें उनके जोड़ीदार जॉन अब्राहम हैं। अब यह तो अच्छी बात है कि कंगना की किस्मत खुल गई है लेकिन अक्षय के साथ कंगना की जोड़ी कितनी जमेगी यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा।
akshay kumar अक्षय कुमार कंगना रणाउत करीना कपूर वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई kangna ranaut kareena kapoor once upon a time in mumbai


Click it and Unblock the Notifications