''पहले KHAN स्टार्स को मेरी जरूरत नहीं थी.. अब मुझे उनकी नहीं है..''
कंगना रनौत को यूं ही बॉलीवुड क्वीन नहीं कहा जाता। फिल्मों के अलावा भी कंगना की बातें कहीं ना कहीं दूसरो से अलग होती हैं। बॉलीवुड में शायद ही कोई एक्ट्रेस होंगी, जो खान तिकड़ी के साथ काम नहीं करना चाहती..
लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कहा बॉलीवुड में ये ट्रेंड है कि यदि आप एक सुपरस्टार के साथ डेब्यू करते हैं तो खुद भी आप सुपरस्टार हो जाते हैं। मुझे भी शुरूआती सफर में ऐसा लगा था कि किसी बड़े स्टार को फॉलो करूं।
इनके हाथों में आएगी सलमान खान की BLOCKBUSTER फिल्म!
कंगना ने कहा कि, जब मैंने बॉलीवुड में एंट्री की थी, उस वक्त खान्स मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे, लेकिन अब मैं यहां सेट हूं.. मुझे खान सुपरस्टार्स के साथ फिल्मों की कई ऑफर आते हैं, लेकिन अब मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहती। आज मैं जहां हूं, अपनी दम और काबिलियत की वजह से हूं.. मुझे अब किसी की जरूरत नहीं।
इतना ही नहीं, कंगना ने इस इंटरव्यू के दौरान खुद से जुड़ी और भी कई बातों को बेबाक तरीके से सामने रखा। बहरहाल, यहां जानिए इस इंटरव्यू में कंगना रनौत ने और क्या क्या कहा-


Click it and Unblock the Notifications