भाग्यश्री के साथ काम करने को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान- इस फिल्म में दिखेगी जोड़ी
कंगना रनौत कितनी शानदार अभिनेत्री हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन वो अपने साथ काम करने वाले कलाकारों को लेकर कभी कभी विवादों में आ जाती है। बता दें कि एक घटना फिल्म मणिकर्णिका के दौरान सोनू सूद के साथ घटित हुआ था। गौरतलब है कि कंगना रनौत इस समय फिल्म थलइवी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रही हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री भाग्यश्री नजर आने वाली हैं।
गौरतलब है कि सुपरस्टार एक्ट्रेस ने उनकी काफी ज्यादा तारीफ की है और उनके अभिनय को सराहा है। बता दें कि भाग्यश्री फिल्म मैने प्यार किया में नजर आईं थीं और उनके साथ सलमान खान नजर आए थे।

कंगना रनौत ने उनके साथ काम करने को लेकर काफी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वो काफी खुशकिस्मत हैं। इस फिल्म में कंगना रनौत तमिलनाडु की पूर्वमुख्यमंत्री जयललिता की भूमिका में नजर आने वाली हैं।
जयललिता पहले अभिनेत्री भी रहीं हैं। पिंकविला से बात करते हुए कंगना रनौत ने अपने साथ भाग्यश्री की पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया था और कहा था कि पहली बार मिलने पर उनके लिए काफी सवाल उनके पास थे।
गौरतलब है कि भाग्यश्री ने फिल्म मैने प्यार की रिलीज के बाद इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी और फिर लौटकर नहीं आईं हैं। बाद में वो इक्का दुक्का फिल्मों में दिखीं थीं।


Click it and Unblock the Notifications











