..................... तापसी पन्नू से कंगना रनौत ने कहा, "आज इसकी औकात देखो, इसकी फितरत अजीब है" | Kangana Ranaut on Taapsee Pannu irrelevant comment says Aaj iski aukat dekho - Hindi Filmibeat

तापसी पन्नू से कंगना रनौत ने कहा, "आज इसकी औकात देखो, इसकी फितरत अजीब है"

कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच की तकरार अक्सर देखने को मिलती है। हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तापसी पन्नू ने कंगना रनौत को लेकर कहा था कि उनके लिए कंगना मायने नहीं रखती हैं। अब कंगना ने तापसी के इस बयान पर पलटवार किया है।

कंगना रनौत ने तापसी के बयान वाली खबर का स्क्रीनशॉट लेकर जवाब दिया। कंगना रनौत ने लिखा, "वह प्रोड्यूसर्स से ये कहकर काम मांगती है कि अगर कंगना जी ने कुछ छोड़ा है तो प्लीज दे दे। और आज इसकी औकात देखो, जो कभी गरीब प्रड्यूसर की कंगना कहलाने में भी प्राउड फील करती थीं।"

Kangana Ranaut

आगे कंगना ने लिखा "आज मुझे इरलेवेंट कह रही है। इंसान और उसकी फितरत अजीब है। खैर फिर भी तापसी पन्नू को आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं। मेरा नाम लेने के अलावा कुछ और ट्राई करो, अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए।"

कंगना रनौत ने जिस खबर को शेयर किया, जिसकी हैडिंग इस प्रकार है- तापसी पन्नू कंगना रनौत को ट्विटर पर नहीं करती मिस, बताया- कंगना उनके लिए मायने नहीं रखतीं। इस खबर को शेयर करते हुए कंगना ने तापसी पर पलटवार किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X