करण जौहर कैंप पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा- कहा, 'साजिश करके सुशांत का मर्डर किया है'- VIDEO
सुशांत सिंह राजपूत मौत के बाद एक बार फिर बॉलीवुड सवालों के घेरे में आ चुका है। इंडस्ट्री के ही कई लोगों का कहना है कि सुशांत के साथ सालों से इंडस्ट्री का पक्षपात बर्ताव रहा है। उन्हें कई निर्माताओं ने बैन कर दिया था। वहीं, कंगना रनौत का गुस्सा भी फूटा है। कंगना ने सीधे कहा कि, ये आत्महत्या नहीं बल्कि मर्डर है। इन लोगों सुशांत के बारे में गलत खबरें चलवाईं कि वो ड्रग लेता है, जबकि संजय दत्त का ड्रग एडिक्शन को उनको बहुत क्यूट दिखता है।
बॉलीवुड पर हमेशा से नेपोटिज्म को लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है। बाहर से आए कलाकारों को वो प्यार और स्थान कभी नहीं दिया जाता, तो यहां फिल्म परिवार के कलाकारों को दिया जाता है।

सुशांत के निधन पर फिल्ममेकर शेखर कपूर ने लिखा- "मैं जानता हूं तुम किस दर्द से गुजर रहे थे। मैं उन लोगों की कहानी जानता हूं, जिन्होंने तुम्हें निराश किया। तुमने मेरे कंधों पर आंसू बहाए हैं। काश मैं पिछले छह महीने तुम्हारे आस पास होता। काश तुम मुझसे बात करते। जो तुम्हें हुआ वो उनका कर्मा है, तुम्हारा नहीं।" बता दें, इनका इशाना यशराज फिल्म्स की तरफ है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications