कंगना रनौत का बयान - सुशांत सिंह राजपूत की मौत में मेरा दावा साबित नहीं हुआ तो पद्मश्री लौटा दूंगी !
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि अभी पुलिस इस मामले पर किसी फैसले पर नहीं पहुंची है। इस बीच कंगना रनौत ने दावा किया है कि अगर वह मामले की जांच में अपने बयानों को साबित नहीं कर पाईं तो वह अपना पद्मश्री वापस करने के लिए तैयार है। फिलहाल कंगना रनौत मनाली में है।
लेकिन लगातार सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए सुशांत सिंह राजपूत केस के साथ नेपोटिज्म को लेकर वह कई बड़े बयान दे चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ये खबर सामने आयी थी कि कंगना को भी मुंबई पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए समन भेजा था।

मनाली में होने के कारण कंगना मुंबई नहीं पहुंच पाईं। इस संबंध में भी कंगना ने बड़ा खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि रिपब्लिक टीवी को दिए गए इंटरव्यू में कंगना रनौत ने ऐसे बयान दिए हैं जो कि चर्चा में आ गया है। यहां पढ़िए पूरी खबर विस्तार से।


Click it and Unblock the Notifications











