..................... Kangana Ranaut on repeatedly being asked about Hrithik Roshan - Hindi Filmibeat

ऋतिक रोशन को लेकर कंगना रनौत ने कहा- ''दुनिया कहां से कहां पहुंच गई, आगे बढ़ो''

By Staff

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की विवाद लंबे समय से सुर्खियों में रहा है। कभी कंगना का कोई बयान खबरों में आ जाता है, कभी उनकी बहन का तो कभी ऋतिक रोशन का। खैर, हाल ही में फिल्म 'जजमेंटल है क्या' के ट्रेलर लांच में जब कंगना से ऋतिक को लेकर को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, दुनिया कहां से कहां पहुंच गई, आगे बढ़ो लाइफ में..

ऋतिक से जुड़े सवालों पर कंगना ने रिर्पोटर से कहा- ''तुम लोग पकते नहीं हो क्या एक ही बात से? दुनिया कहां से कहां पहुंच गई, आगे बढ़ो लाइफ में..'' जाहिर है कंगना के इस बात से लगता है कि ऋतिक अब उनके लिए पिछले समय की बात हो चुके हैं और कंगना इन सबसे आगे बढ़ चुकी है।

Kangana Ranaut

वहीं, ऋतिक की बहन सुनैना रोशन की कंट्रोवर्सी पर सवाल किये जाने पर कंगना ने कहा- हां, उन्होंने मुझसे बात की थी। वो अभी अपने परिवार के साथ हैं और वो लोग उनका ख्याल रख रहे हैं।

बता दें, पहले ऋतिक की फिल्म सुपर 30 और कंगना की जजमेंटल है क्या एक ही दिन रिलीज हो रही थी। लेकिन फिर ऋतिक ने आगे बढ़कर अपनी फिल्म की रिलीज को प्रीपोन कर लिया। अब सुपर 12 जुलाई को आ रही है, जबकि 'जजमेंटल है क्या' 26 जुलाई को। इसी बीच कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने ऋतिक रोशन को खूब खरी-खोटी भी सुनाई थी। लेकिन ऋतिक सुपर 30 के प्रमोशन में कंगना से जुड़े सवालों पर बचते नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X