शाहरुख-सलमान-आमिर तीनों खानों को डायरेक्ट करना चाहती हैं कंगना रनौत, बोलीं- वो भी अच्छी एक्टिंग कर सकते हैं

Kangana Ranaut Wants To Produce And Direct Khans: एक्ट्रेस से सांसद बन चुकी कंगना रनौत सांसद बनने के बाद अपनी पहली फिल्म के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत की राजनीति में एंट्री के बाद पहली फिल्म रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है कि ये फिल्म इंडिरा गांधी के जीवन एक हिस्से और देश में लगे आपातकाल पर ही बेस्ड है। कंगना की अपकमिंग फिल्म है 'इमरजेंसी'। 6 सितंबर 2024 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। 'इमरजेंसी' का डायरेक्शन भी कंगना ने ही किया है।
कंगना की इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म था। बुधवार, 14 अगस्त को इमरजेंसी का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च के मौके पर कंगना से मीडिया ने कई तरह के सवाल किए। इस दौरान एक्ट्रेस से बॉलीवुड के तीनों खान, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खाना को डायरेक्टर करने को लेकर भी सवाल किया। जिसका एक्ट्रेस ने शानदार जवाब दिया।
कंगना से अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पूछा गया था कि, 'आप डायरेक्शन में उतर गई हैं। कभी तीनों खान्स- सलमान, आमिर, शाहरुख खान को डायरेक्ट करने का मौका मिला तो करेंगी?' जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि, 'हां, मौका मिले तो मैं उन्हें डायरेक्ट करना चाहूंगी। मैं उनका टैलेंटेड साइड शो करना चाहूंगी। एक्टिंग कराना चाहूंगी। मुझे लगता है कि वो लोग बहुत टैलेंटेड हैं। वो मास को इंगेज करते है। उनके अंदर आर्टिस्टिक साइड भी है जिसे अब तक एक्सप्लोर नहीं किया गया है। इरफान खान मेरे फेवरेट खान हैं।'


Click it and Unblock the Notifications











