..................... Kangana Ranaut On Marraige Plan Said This Is Not In Her Priority List Bharat Bhagya Vidhata - Hindi Filmibeat

तो इस वजह से अब तक कुंवारी हैं कंगना रनौत? शादी को लेकर एक्ट्रेस ने खुद खोल दिया बड़ा राज!

Kangana Ranaut On Marraige Plans: कंगना रनौत को बॉलीवुड की क्वीन कहा जाता है और आपको बता दें कि वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई है। वह फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी है और इसी दौरान देश दुनिया से लेकर अपने निजी जिंदगी से जुड़े हुए कई मुद्दों पर भी उन्होंने खुलकर बात की है।

Kangana Ranaut

हाल ही में फिल्म प्रमोशन के दौरान स्मिता तांबे ने अचानक से कंगना रनौत से उनकी शादी को लेकर सवाल किया। तब एक्ट्रेस ने इस पर अपना रिएक्शन दिया और अब उनका यह रिएक्शन हर तरफ वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

कब शादी करेंगी कंगना?

IANS से बातचीत करते हुए शादी के इस सीधे सवाल पर कंगना रनौत ने बहुत ही अनोखा और बेबाक तरीके से जवाब दिया है। उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वह शादी के बंधन में बंधना चाहती है लेकिन अभी के वक्त में उनका पूरा फोकस कम पर है।

कंगना ने मजाकिया अंदाज में कहा कि "नहीं नहीं, हम लोगों की बातचीत इस बारे में तो बिल्कुल भी नहीं थी कि जिंदगी में कौन क्या कर रहा है। यह तो ज्यादातर हमारी लाइफ एक्सपीरियंस को लेकर चर्चा थी। लेकिन यह बात सच है कि स्मिता इस समय मेरे लिए एक अच्छे जीवन साथी को ढूंढ रही है।"

शादी और करियर पर बोलीं कंगना

इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत से गंभीर सवाल पूछा कि ज्यादातर सफल महिलाएं शादी करने में देरी क्यों करती हैं? तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "मैं तो बस यही कहूंगी कि हर एक इंसान की अपनी मर्जी होती है। अगर आप मेरे साथ में मौजूद को स्टार्स को देखेंगे तो यह सभी शादीशुदा है। इनमें से दो के तो बच्चे भी हैं और हर किसी का अपना लाइफ एक्सपीरियंस होता है।"

इस दौरान कंगना ने अपनी टीम के मेंबर्स का भी उदाहरण दिया और कहा कि "जैसे हमारे को स्टार गिरिजा बहुत ही कम उम्र में मां बन गई थी और किसी भी महिला के लिए यह काफी ज्यादा मुश्किल वक्त होता है। इसी वजह से हर एक महिला का अपना एक सफर भी होता है।"

शादी नहीं है प्राथमिकता

कंगना रनौत ने इस इंटरव्यू के दौरान यह है तो साफ कर दिया कि वह शादी को लेकर इनकार नहीं कर रही है लेकिन उनकी जिंदगी में अभी उन्हें काफी कुछ करना है। उन्होंने कहा कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि मैं शादी में विश्वास नहीं रखती हूं। लेकिन शादी मेरी प्रायोरिटीज की लिस्ट में नहीं आती। सबसे पहले मेरा करियर है और उसके बाद कुछ और।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X