..................... Kangana Ranaut On Manikarnika Being Selected For Bucheon Film Festival - Hindi Filmibeat

इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी मणिकर्णिका- कंगना ने कहा, मूवी माफियों को एक तमाचा

कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका इस साल की सफल फिल्मों में शामिल है। फिल्म को लोगों ने पसंद किया, साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। इस फिल्म के साथ कंगना ने उन सभी प्रोड्यूर्स को गलत साबित किया, जो सोचते थे कि हीरो प्रधान फिल्मों की तुलना में महिला प्रधान फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतनी कामयाब नहीं हो सकती।

ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना की मणिकर्णिका को Bucheon इंटरनेशनल फैनटास्टिक फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई है। कंगना इस खबर से बेहद उत्साहित हैं, उन्होंने कहा- यह मूवी माफियों को एक जोरदार तमाचा है। बता दें, यह फिल्म फेस्टिवल एशिया का सबसे बड़ा फिल्म इवेंट हैं।

Kangana Ranaut

इस फिल्म फेस्टिवल में भारत से मणिकर्णिका, आलिया- रणवीर की गली बॉय और आयुष्मान खुराना- तबू की फिल्म अंधाधुन दिखाई जाएगी। कोई शक नहीं कि तीनों ही फिल्में काफी अलग हैं और बॉलीवुड को प्रभावी ढ़ंग से पेश करती हैं।

फिल्म फेस्टिवल में मणिकर्णिका के सेलेक्शन पर कंगना ने खुशी जताई है और साथ ही बॉलीवुड के लोगों पर तंज कसा है। एक्ट्रेस ने कहा, हमें जानकर बहुत खुशी हो रही है। खास तौर पर तब, जब पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने गली बॉय की इतनी सराहना की, लेकिन किसी ने भी मणिकर्णिका के बारे में एक भी शब्द भी नहीं कहा।

कंगना ने कहा, मूवी माफिया ने इस फिल्म को खत्म करने की कोशिश की लेकिन मणिकर्णिका को कमर्शियल सक्सेस मिली और अब इंटरनेशनल पहचान भी मिल गया। बड़ी फिल्मों के मूवी माफियाओं पर यह एक तमाचा है। आज के समय में आप किसी फिल्म की सफलता को रोक नहीं सकते हैं, जब दुनिया सोशल मीडिया के माध्यम से एक परिवार की तरह हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X