जया बच्चन ने किया कुणाल कामरा का सपोर्ट भड़क उठीं कंगना रनौत, बोलीं- कौन है ये लोग जो 2 मिनट के लिए...

Kangana Ranaut On Kunal Kamra Controversy: जब से कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे को लेकर टिप्पणी की है तभी से लगातार हर तरफ विरोध हो रहा है। यहां तक की हैबिटेट स्टूडियो में शिवसेना के सैनिकों ने तोड़फोड़ कर दी थी। बाद में फिल्म मेकर हंसल मेहता इस घटना का विरोध करते हुए कॉमेडियन के सपोर्ट में आए। लेकिन कंगना रनौत ने नगर निगम की इस कार्यवाही को सपोर्ट किया।
कंगना रनौत ने कॉमेडियन को फटकार लगाई और इससे उनके जख्म भी पहले के हर हो चुके हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि बीएमसी ने उनके ऑफिस छोड़ दिया था और कुणाल कामरा ने इस बात का मजाक भी बनाया था। अब हाल ही में ए एन आई के साथ में बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसके बाद लगातार उनका वीडियो वायरल हो रहा है।
कंगना रनौत ने कहा कि "वह मेरा मजाक उड़ा रहे थे, मेरे साथ में जो भी हुआ वो गैर कानूनी था और उनके साथ में कानूनी तरीके से हुआ है। आप कोई भी हो, लेकिन किसी का अपमान करना... एक ऐसे इंसान के लिए उसकी इज्जत ही सब कुछ होती है चाहे आप सरकार को देख लो या फिर सत्ता को देख लो।"
कंगना रनौत ने इस पर आगे कहा कि "आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत को उछाल रहे हो और उनकी बुराई भी कर रहे हो। उनके काम को भी नजरअंदाज कर रहे हो। एक जमाना था जब शिंदे जी रिक्शा चलाया करते थे और आज वह अपने दम पर है? लेकिन उनके खुद के क्या परिणाम है? कौन हैं ये लोग जो जिंदगी में कुछ भी नहीं कर पाए।"
अभिनेत्री ने आगे बात करते हुए कहा कि "मैं यही कहती हूं कि अगर वह कुछ भी लिख सके तो। ये साहित्य में कुछ क्यों नहीं लिखते हैं। बस कॉमेडी के नाम पर गाली-गलौज करते रहते हैं। कॉमेडी के नाम पर हमारे ग्रंथो का मजाक उड़ाया जाता है और लोगों का मजाक उड़ाया जाता है। माता बहनों का मजाक उड़ाया जाता है।"
एक्ट्रेस ने कहा कि "फिर यह लोग खुद को इनफ्लुएंसर कहते हैं। मैं तो कहती हूं कि हमारा समाज कहां जा रहा है। 2 मिनट के लिए फेमस होने के लिए समाज कहां जा रहा है। जो मेरे साथ हुआ था वह गैरकानूनी था और इन्होंने जो किया है उनके साथ में लीगल काम हुआ है।"
#WATCH | On Kunal Kamra controversy, BJP MP Kangana Ranaut says, "...We should think where society is heading when someone does this only for 2 minutes of fame...You might be anyone, but insulting and defaming someone...A person for whom his/her respect is everything, and you… pic.twitter.com/2MBZdhebtd
— ANI (@ANI) March 25, 2025
जानकारी के लिए आपको बता दें कि दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन ने कुणाल कामरा की कंट्रोवर्सी पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा था कि "अगर इस तरह से बोलने के ऊपर पाबंदी लगा दी जाएगी तो मीडिया वालों का क्या होगा। आप पहले से ही बुरी हालत में है। आप लोगों के ऊपर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगाया जा चुका है।"
जया बच्चन ने अपने इस बयान में आगे कहा था कि "अभी आपको भी यही कहेंगे कि ये न्यूज़ बोलो, कुछ और मत बोलो। जया बच्चन का इंटरव्यू मत लो। लेकिन फ्रीडम ऑफ स्पीच कहां गई? फ्रीडम का एक्शन तभी होता है जब मारामारी होती है। विपक्ष वालों को मारो और महिलाओं का बलात्कार करो, उनका मर्डर करो। अब क्या ही बाकी है।"
अगर हम कुणाल कामरा के कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट को लेकर बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने कॉमेडी शो में फिल्म दिल तो पागल है के गाने पर पैरोडी बनाया था। जिसके जरिए उन्होंने एकनाथ शिंदे पर ताना मार दिया और उनको गद्दार बता दिया। उन्होंने ठाणे की रिक्शा, चेहरे पर दाढ़ी... वीडियो में गुवाहाटी और गद्दार जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुणाल का स्टेटमेंट सुनने के बाद में शिवसेना अच्छा काफी ज्यादा गुस्सा हो गया था और शिवसेना यूबीटी के नेता आदित्य ठाकरे ने कॉमेडियन का सपोर्ट किया है। उनके मुताबिक कॉमेडियन ने जो गाना गया वह पूरी तरीके से सच है। अब लगातार यह विवाद तेजी से बढ़ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications











