..................... भारत- चीन सीमा युद्ध पर कंगना रनौत, किया चीनी सामान का बहिष्कार | Kangana Ranaut on India-China border clash, boycott Chinese products - Hindi Filmibeat

चीन पर भड़कीं कंगना रनौत, लोगों से अपील करते हुए जारी किया वीडियो-'चीनी सामानों का बहिष्कार करें'

सीमा पर भारत और चीन के बीच चल रहे विवादों पर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए फैंस से चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की है। कंगना ने कहा ये सोचना ठीक नहीं है कि सिर्फ सेना युद्ध करती है, इसमे हमारा कोई योगदान नहीं है। हमें भी युद्ध में हिस्सा लेना चाहिए।

भारत और चीन के तनाव के बीच कई सेलिब्रिटी ने चीनी उत्पादों को बहिष्कार करने की बात कही है। भारत-चीन लद्दाख सीमा पर 15-16 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें भारत के 20 सैनिक मारे गए थे। दोनों देशों के बीच इस विवाद को सुलझाने के लिए बैठकों का दौर जारी है।

Kangana Ranaut

वहीं, लोगों ने लगातार अपील की जा रही है कि इस युद्ध में सेना का साथ दें और चीनी उत्पादों का उपयोग करना बंद कर दें। अब कंगना रनौत का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें कंगना शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए चीनी सामान के विरोध की मांग कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X