कंगना रनौत ने उड़ाई नेशनल क्रश की खिल्ली, इस खूबसूरत हसीना को बोलीं- दर्शकों का प्यार जरूरी
Kangana Ranaut On National Crush: बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज और मुखर विचारों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी देशभक्ति पर आधारित एक्शन-ड्रामा फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।

कंगना रनौत का नया बयान
पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है और फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कंगना का एक नया बयान भी चर्चा में आ गया है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
को-स्टार गिरिजा ओक के साथ एक इंटरव्यू
'भारत भाग्य विधाता' के बज के बीच कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी को-स्टार गिरिजा ओक के साथ एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान गिरिजा ओक ने उस वक्त को याद किया जब उन्हें सोशल मीडिया पर 'नेशनल क्रश' घोषित कर दिया गया था। इस पर कंगना ने चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'प्लीज, अपनी खुबसूरती का इस्तेमाल करके हमारी फिल्म भी प्रमोट करिए।'
गिरिजा ओक का ब्लू साड़ी लुक
गिरिजा ओक ने उस पल को याद करते हुए कहा, 'मेरे एक पॉडकास्ट की क्लिप वायरल हो गई थी... उसमें मैं कैसी दिखती हूं, इस पर बहुत चर्चा होने लगी।' दरअसल, गिरिजा उस पॉडकास्ट में ब्लू रंग की साड़ी में नजर आई थीं, जिसके बाद वो वायरल हो गईं। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'दिन के आखिर में मुझे ऐसा लगने लगा कि ये तो मेरी कोई कामयाबी ही नहीं है, ये तो बस मेरे जीन्स हैं।' गिरिजा की इस बात पर कंगना ने पूछा, 'अच्छा, आप अपनी ब्यूटी के लिए वायरल हुई थीं।' तभी शो के होस्ट ने कहा कि गिरिजा अस बात को बहुत हल्के में ले रही हैं कि वो एक नेशनल क्रश बन चुकी थीं।
कंगना ने नेशनल क्रश से कही ये बात
होस्ट की इस बात पर कंगना ने आगे कहा कि, 'अरे, आप नेशनल क्रश रही हैं। ये तो कमाल की बात है। हमें बहुत खुशी है कि आप हमारी फिल्म में हैं।' इसके बाद उन्होंने मजाक-मजाक में कह दिया कि गिरिजा को अपनी इसी खूबसूरती का इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन में भी करना चाहिए।
वहीं, नेशनल क्रश कहे जाने पर गिरिजा ने आगे कहा, 'ये किसी भी चीज का नेशनल होना... इसका सर्टिफिकेट कहां मिलता है?' उन्होंने यह भी कहा कि कंगना को तो नेशनल लेवल पर पहचान मिली हुई है जो बिल्कुल असली है, लेकिन उन्हें अपने खुद के नेशनल क्रश वाले टैग पर थोड़ा शक है। इसके जवाब में कंगना ने हंसते हुए शो के होस्ट की तरफ इशारा किया और उन्हें इंटरनेट पर देवता बता दिया।


Click it and Unblock the Notifications