शादी-पार्टी में पैसे लेकर डांस करने पर ये क्या बोल गईं कंगना रनौत? शेयर किया आशा भोसले का वीडियो!

kangana ranaut

कंगना रनौत एक ऐसी अदाकारा जो कि अपनी बेबाकी को लेकर मशहूर हैं, अभिनेत्री लगातार फिल्मों को लेकर बिजी रहती हैं लेकिन कई बार उनके बयान से धमाका हो जाता है। इस वक्त उनको लेकर एक खबर सामने आ रही है कि उन्होने शादियों में जाकर डांस करने को लेकर बड़ी बात कही है। सभी जानते हैं कि कंगना रनौत ने भी अपने करियर में कई ऐसे गाने दिए हैं जो कि आज भी शादियों में सुनाई देते हैं।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम लंदन ठुमकदा का आता है। लेकिन अब उन्होने खुलासा किया है कि उनको कई बार इतने पैसे ऑफर हुए हैं कि कोई भी ये काम करले लेकिन शादी में डांस करने से मैने इंकार कर दिया।

जी हां, इस दौरान कंगना रनौत ने आशा भोसले का एक वीडियो अपनी स्टोरी पर साझा किया था। इस वीडियो में आशा भोसले बता रहीं हैं कि कैसे लता मंगेशकर शादी में जाकर प्रोग्राम करने के पक्ष में नहीं रहीं जबकि उनको लाखों डॉलर्स के ऑफर आते थे।

कंगना रनौत ने लिखा

कंगना रनौत ने लिखा

इस वीडियो को साझा करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, "मैं सहमत हूं। यहां तक ​​कि मैंने कभी भी शादियों या निजी पार्टियों में डांस नहीं किया, भले ही मेरे पास सबसे लोकप्रिय गाने हैं ... ढेरों पैसों से इनकार किया है ... इस वीडियो को देखकर खुशी हुई ... लताजी वास्तव में बहुत प्रेरणादायक हैं।"

वीडियो क्लिप

वीडियो क्लिप

इसके बाद उनकी ये स्टोरी धड़ल्ले से वायरल हो रही है और फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो क्लिप की बात करें तो आशा भोसले कहती हुईं दिख रहीं हैं..

आशा भोसले का बयान

आशा भोसले का बयान

''लताजी को कई बार ऐसे ऑफर आए और उनसे कहा गया कि आप बस शादी में 2 घंटे के लिए आ जाइए और अपने दर्शन दे दीजिए, एक बार तो उनको 2 मिलियन डॉलर का ऑफर आया था लेकिन दीदी ने इंकार कर दिया।''

दिलों पर राज करती रहेगी

दिलों पर राज करती रहेगी

गौरतलब है कि बॉलीवुड की सबसे महान गायिका लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी और फैंस के दिलों पर राज करती रहेगी।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इस वक्त फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग कर रही हैं। लगातार वो शूटिंग लोकेशन से अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X