महाकुंभ सनसनी मोनालिसा के रंग पर क्या बोल गईं कंगना रनौत? इंडस्ट्री को लगाई लताड़!

Kangana Ranaut on Monalisa- कुछ दिनों से लगातार कुंभ मेले के साथ साथ एक लड़की भी चर्चा में है जिसका नाम मोनालिसा है। सांवले रंग की इस लड़की ने सोशल मीडिया पर बवाल काट दिया है और इंटरनेट सेंसेशन बन गई है।
उसके रंग को लेकर वक्त बातें हो रही हैं और इसपर सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिएक्शन दिया है। मोनालिसा की तस्वीर साझा करते हुए कंगना रनौत ने कुछ ऐसा लिख डाला है जो कि शायद बॉलीवुड इंडस्ट्री को नहीं पसंद आने वाला है।
इस दौरान कंगना रनौत ने गोरे रंग और बॉलीवुड को लेकर तंज कसा है। कंगना का कहना था कि दुनिया में शायद ही ऐसा कहीं होगा जहां सांवले रंग की महिलाओं को सुंदर कहा जाता है।
क्या बोलीं कंगना रनौत?
कंगना रनौत ने स्टोरी साझा करते हुए मोनालिसा की तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होने इस तस्वीर के साथ लिखा, "यह युवा लड़की मोनालिसा अपनी नेचुरल सुंदरता के लिए एक इंटरनेट सनसनी बन गई है, जितना मैं तस्वीरों और इंटरव्यू के लिए उसे परेशान करने वाले लोगों से नफरत करती हूं, मैं मदद नहीं कर सकती लेकिन सोचती हूं कि क्या हमारे पास गहरा सांवला भारतीय रंग है।
ग्लैमर जगत में अब महिला का राज है, इस लड़की के सांवलेपन को उसी तरह से क्यों नहीं सराहा जाता जैसे वे अनु अग्रवाल, काजोल, बिपाशा, दीपिका या रानी मुखर्जी को सराहते थे?''
कंगना रनौत का ये पोस्ट आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। अभिनेत्री हाल ही में अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर खबरो का हिस्सा रही हैं और उन्होने इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फिलहाल फिल्म थिएटर में काफी पसंद की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications
