'अभी तक बच्चे हो गए होते...', Kangana Ranaut ने Chirag Paswan संग अफेयर की खबरों पर दिया ऐसा रिएक्शन!
Kangana Ranaut On Affair Rumours With Chirag Paswan: बीजेपी की सांसद और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रनौत आज के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। लेकिन पिछले कुछ समय से केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ में उनके अफेयर की खूब चर्चा हुई। हालांकि अभिनेत्री और खुद चिराग पासवान ने भी इन खबरों को खारिज किया। हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान चिराग पासवान के साथ अपने अफेयर की खबरों को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद में वह चर्चा में आ गई।

कंगना ने चिराग संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
दरअसल कंगना रनौत ने हाल ही में न्यूज़ एजेंसी ANI को एक इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में वह कहती है कि "मैं चिराग पासवान को पिछले 10 सालों से जानती हूं और हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। अगर हमारे बीच में कुछ भी रोमांटिक होता तो अब तक हमारे बच्चे हो गए होते। लोगों को देखकर ही अपना रास्ता बदल लेते हैं क्योंकि वह बहुत ही ज्यादा मजाकिया है और लोगों को भी खूब हंसाते हैं। कम से कम संसद में तो हमें बख्श दो।"
साथ में फ़िल्म कर चुके हैं कंगना और चिराग
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'मिले ना मिले हम' में साथ में काम किया था। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी लेकिन फिल्म इतनी ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। चिराग पासवान की यह पहली और आखिरी फिल्म थी जिसके बाद में वह राजनीति में आ गए थे। जब कंगना रनौत भी राजनीति में आई तो संसद में दोनों की मुलाकात हुई और यहां पर दोनों की तस्वीर जब वायरल हुई तो दोनों के बीच अफेयर की खबर सामने आई। लेकिन यह महज एक अफवाह है।
कंगना रनौत का वर्क फ्रंट
अगर हम कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि पिछली बार उनको फिल्म 'इमरजेंसी' में देखा गया था। इसमें उन्होंने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा किया। अब जल्दी ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में उनको देखा जाने वाला है। इसके अलावा कंगना रनौत के पास में एक अनटाइटल्ड साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म भी है और इसमें वह आर माधवन के साथ में नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications