कंगना रनौत ने शाहरुख खान के करियर से की खुद की तुलना- फिल्म इंडस्ट्री में पूरे हुए 15 साल
अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री में आज 15 साल पूरे कर लिये हैं। कंगना ने साल 2006 में आई फिल्म गैंगस्टर के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने फैंस को धन्यवाद कहा, साथ ही अपने संघर्ष की तुलना शाहरुख खान के संघर्ष से की।
कंगना ने अपनी गैंगस्टर के समय की एक तस्वीर और एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- "15 साल पहले आज ही के दिन गैंगस्टर रिलीज हुई थी। शाहरुख खान जी और मैं बॉलीवुड की सबसे बड़ी सक्सेस स्टोरी हैं।"

एक्ट्रेस ने आगे लिखा-"हालांकि शाहरुख खान दिल्ली के कॉन्वेंट स्कूल के पढ़े हैं। उनके पेरेंट्स का फिल्मों से ताल्लुक था। वहीं, मुझे अंग्रेजी का एक शब्द भी बोलना नहीं आता था, कोई शिक्षा नहीं, मैं हिमाचल प्रदेश के एक सुदूर गांव से आई थी। हर एक कदम में मुझे लड़ाई लड़नी पड़ी थी। इसकी शुरुआत मेरे पिता और दादाजी से हुई, जिन्होंने मेरी जिंदगी को बर्बाद कर दिया था।"


Click it and Unblock the Notifications