..................... Kangana Ranaut old video with Salman Khan dancing to Dhak Dhak Karne Laga, actress reacts now - Hindi Filmibeat

जब सलमान खान के सामने कंगना रनौत 'धक धक करने लगा' पर करने लगीं डांस, सालों बाद एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन!

kangana-ranaut-old-video-with-salman-khan-dancing-to-dhak-dhak-karne-laga-viral-actress-reacts-now

Kangana Ranaut- Salman Khan video: कंगना रनौत ने सलमान खान के साथ अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दोनों काफी कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखकर इतने उत्साहित हैं कि दोनों कलाकारों को साथ लाने की मांग कर रहे हैं।

ये वीडियो है सलमान खान के शो 'दस का दम' का, जहां कंगना बतौर गेस्ट पहुंची थीं। वीडियो में वो दुपट्टा पहन कर माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के गाने धक-धक करने लगा पर डांस करती नजर आ रही हैं। कंगना के डांस को देखते हुए सलमान खान उनकी तारीफ करते हुए कहते हैं, 'क्या कमाल लग रही हैं आप कितनी सुंदर दिख रही हैं।'

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर करते हुए कंगना ने लिखा- "ओह माय गॉड.. SK हम इतने जवान क्यों दिखते हैं? क्या इसका मतलब यह है कि अब हम नहीं हैं?" कंगना ने इस पोस्ट में सलमान खान को भी टैग किया है।

इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स दोनों कलाकारों को साथ लाने की मांग कर रहे हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड के पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हो रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इन दोनों को साथ में सूरज बड़जात्या की फिल्म करनी चाहिए।

बता दें, सलमान खान और कंगना रनौत ने आज तक एक भी फिल्म में साथ काम नहीं किया। हालांकि एक्ट्रेस को सुलतान और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में ऑफर हुई थीं, लेकिन उन्होंने रिजेक्ट कर दिया।

Read more about: kangana ranaut salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X