..................... थलाइवी कब और कैसे होगी रिलीज?- कंगना रनौत ने दिया जवाब- आलिया भट्ट पर भी मारा ताना ! | Kangana Ranaut official statement About Thalaivi OTT Release - Hindi Filmibeat

थलाइवी कब और कैसे होगी रिलीज?- कंगना रनौत ने दिया जवाब- आलिया भट्ट पर भी मारा ताना !

कंगना रनौत ने अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी को लेकर जानकारी साझा की। पिछले कुछ दिनों से खबरें थीं कि कोरोना काल के चलते कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म थलाइवी को ओटीटी पर रिलीज कर सकती हैं। खबरें तो ये भी थीं कि 23 अप्रैल को थलाइवी फिल्म ओटीटी रिलीज हो सकती है। लेकिन इन खबरों को कंगना रनौत ने फेक और प्रोपेगेंडा का हिस्सा बताया। साथ ही एक बार फिर बिना नाम लिए नेपोगैंग पर निशाना साधा।

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आधिकारिक बयान साझा किया। वह लिखती हैं, थलाइवी के डिजिटल अधिकार अमेज़ॉन (तमिल) और नेटफ्लिक्स (हिंदी) के पास हैं, ये दोनों प्लेटफॉर्म के अलावा किसी के पास थलाइवी के डिजिटल राइट्स नहीं है, इन दोनों प्लेटफॉर्म पर भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ही स्ट्रीम होगी।

Kangana Ranaut

वह आगे लिखती हैं, सभी फर्जी प्रोपेगेंडा मूवी माफियों को कृपया नजरअंदाज करें। थलाइवी फिल्म सिर्फ और सिर्फ थिएटर में रिलीज होने की हकदार है। इसके अलावा ने फेक खबरों को प्रसारित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात भी कही।

बिकाऊ मीडिया ने 'द फिल्म' (फिल्म का नाम लिए बिना) खूब लिखा, जिसके ट्रेलर की हाल में ही बुरी तरह से आलोचना की गई थी।इसमें खराब एक्टिंग और छोटे बच्चे को गैंगस्टर के रूप में लिया गया है, इस बकवास कास्टिंग का भी खूब मजाक उड़ाया गया था। अब उनकी फिल्म ही डिजिटल पर रिलीज होने के कगार पर है। माना जा रहा है कि कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी का बिना नाम लिए ताना मारा है।

 कंगना ने किस खबर का किया खंडन

कंगना ने किस खबर का किया खंडन

कंगना की अपकमिंग फिल्म थलाइवी को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज का दावा किया जा रहा था। इन रिपोर्ट्स में फिल्म के 23 मई को लॉन्च की बात कही जा रही थी। हालांकि फिल्म्स मेकर की ओर से ऐसी कोई जानकारी ऑफिशियली शेयर नहीं की गई थी।

कोरोना की दूसरी लहर के चलते टली रिलीज

कोरोना की दूसरी लहर के चलते टली रिलीज

थलाइवी फिल्म को 23 अप्रैल को रिलीज होना था, लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण की दूसरी लहर के चलते इस फिल्म की रिलीज को टाल दिया गया है। कंगना ने साफ किया कि उनकी अपकमिंग फिल्म थलाइवी सिनेमाघरों में ही रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही इस फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज किया जाएगा, जो तमिल में अमेजन प्राइम वीडियो और हिंदी वर्जन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

जयललिता के किरदार में नजर आएंगी कंगना

जयललिता के किरदार में नजर आएंगी कंगना

कंगना रनौत की अपकमिंग फिल्म थलाइवी में वे जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैन्स को काफी पसंद भी आया। इसके साथ ही फिल्म मेकर इसका एक गाना भी रिलीज कर चुके हैं, जो काफी हिट रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X