कंगना रनौत ने पहाड़ों पर खोला लग्जरी कैफे, वैलेंटाइन डे पर है ओपनिंग.. लव स्टोरी की है निशानी

Kangana Ranaut Cafe: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक्टिंग, डायरेक्शन, प्रोडक्शन और पॉलिटिक्स के बाद अब अपने एक नए शौक को भी पूरा कर लिया है। कंगना रनौत ने हिमाचल प्रदेश में अपना एक कैफे खोला है। ये गुड न्यूज़ कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। कंगना ने इस कैफे का एक वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए पोस्ट किया है।
कंगना रनौत ने वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उनके बचपन का एक और सपना पूरा हो गया है। कंगना ने लिखा, "बचपन का सपना पूरा हो गया, हिमायल की गोद में मेरा एक छोटा सा कैफे 'द माउंटेन स्टोरी' ये एक लव स्टोरी है। #TheMountainStory की ओपनिंग 14 फरवरी को"
वैलेंटाइन डे पर कंगना के इस कैफे की ओपनिंग है। इसके साथ ही कंगना के कैप्शन से ये भी साफ है कि ये उनकी एक लव स्टोरी ही है। जी हां, दरअसल कंगना रनौत अपने कई इंटरव्यू में फूड और रेस्तां को लेकर अपने प्यार के बारे में बात कर चुकी हैं।
इसके साथ ही कंगना के वीडियो को देखने के बाद साफ है कि एक्ट्रेस ने इस कैफे को पूरा पहाड़ी थीम पर ही बनवाया है। इसके साथ ही यहां देसी से लेकर विदेशी तक सभी स्वाद परोसे जाने वाले हैं।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत पहली सेलिब्रिटी नहीं है जिन्होंने फूड बिजनेस शुरू किया है बल्कि इससे पहले शिल्पा शेट्टी, सनी लियोनी से लेकर विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा तक अपने रेस्त्रा खोल चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications