..................... कंगना रनौत के ऑफिस तोड़ने के मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीएमसी को लगाई डांट | Kangana Ranaut office demolition case- Bombay High Court Calls BMC Action 'malafide, Sinister' - Hindi Filmibeat

'BMC ने गलत इरादे से तोड़ा कंगना रनौत का ऑफिस, देना होगा हर्जाना'- बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई फटकार

बॉम्बे हाई कोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) की कार्रवाई के विरुद्ध दायर कंगना रनौत की तरफ से याचिका को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए गए बीएमसी के नोटिस को भी खारिज कर दिया, साथ ही कंगना को सार्वजनिक बयानों में संयम बरतने की हिदायत दी है।

सितंबर में कंगना रनौत और संजय राउत के बीच सोशल मीडिया पर काफी गहमागहमी हो गई थी, जिसके बाद अचानक ही 24 घंटों के अंदर कंगना के ऑफिस के एक हिस्से में बीएमसी द्वारा तोड़ फोड़ की गई थी। कंगना ने बॉम्बे हाई कोर्ट में बीएमसी के खिलाफ याचिका दी थी और मुआवजे की मांग की थी।

Kangana Ranaut

अब कोर्ट ने इस मामले में कंगना के पक्ष में फैसला दिया है। कोर्ट का कहना है कि बीएमएसी ने खराब नीयत से यह कदम उठाया था और कंगना का दफ्तर गलत इरादे से तबाह किया गया। कोर्ट ने कहा कि यह नागरिकों के आधिकार के भी विरुद्ध था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X